Patna News: (अंबर) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने इंटर (11वीं) में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है. शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है. विद्यार्थी 1 जून तक आवेदन कर सकते हैं.
OFSS पोर्टल से फिर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
बोर्ड ने ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से इंटर नामांकन प्रक्रिया दोबारा शुरू की है. इसके तहत छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं और अपनी पसंद के संस्थान चुन सकते हैं.
मैट्रिक कंपार्टमेंटल वाले छात्रों को भी मिलेगा मौका
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि 2026 में मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा (Matric Compartmental Exam) में सफल हुए विद्यार्थियों को भी इंटर में नामांकन का अवसर दिया जाएगा. यह कदम छात्रों के लिए राहत भरा माना जा रहा है.
अन्य बोर्ड के छात्रों को भी मिलेगा अवसर
सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी इस नामांकन प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं. सभी को समान अवसर देने की व्यवस्था की गई है.
छूटे हुए छात्रों के लिए भी खुला दरवाजा
बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों का आवेदन पहले किसी कारणवश छूट गया था, वे भी इस अवधि में सामान्य आवेदन प्रपत्र भर सकते हैं. इससे अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा.
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, सहायता नंबर जारी
नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए विद्यार्थी बोर्ड के सहायता नंबर 0612-2230009 और 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं.
ALSO READ: पटना में शिक्षकों पर गिरेगी गाज, रैंडम जांच से पकड़ी जाएगी फर्जी उपस्थिति, वेतन भी हो सकता है बंद
