बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का रिजल्ट, छात्र यहां देख सकेंगे अपना परिणाम

Patna News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा (Intermediate Compartmental and Special Exam) का रिजल्ट जारी करेगा. परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.

Patna News: (अमृता सिंह) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा (Intermediate Compartmental and Special Exam) का रिजल्ट जारी करेगा. परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.

रिजल्ट जारी होने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि कंपार्टमेंटल परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में सफल नहीं हो सके थे. वहीं विशेष परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए ली गई थी, जो किसी कारणवश वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे.

रोल कोड और रोल नंबर से देख सकेंगे रिजल्ट

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा. बोर्ड ने छात्रों से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही परिणाम देखने की अपील की है.

ALSO READ: CM सम्राट बोले- पुलिस को खुली छूट, अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब, बाहर रह रहे बिहारियों से भी की खास अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >