भागलपुर से लापता पांच बच्चियां पटना जंक्शन से सकुशल बरामद, पुलिस ने किया खुलासा

भागलपुर के नाथनगर क्षेत्र से लापता हुई पांच नाबालिग बच्चियों को पटना रेल पुलिस ने पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया. बच्चियां अलग-अलग ट्रेनों और बदले हुए रूट से पटना पहुंची थीं. शुरुआती जांच में मानव तस्करी की आशंका से इनकार किया गया है. पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी है.

Patna News: (शुभम की रिपोर्ट) भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुई पांच नाबालिग बच्चियों को पटना रेल पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मानव तस्करी की आशंका से इनकार किया है. फिलहाल बच्चियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

20 मई को दर्ज हुई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, 20 मई को नाथनगर थाना क्षेत्र के तालचक गांव निवासी रेखा देवी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी समेत गांव की पांच बच्चियां अचानक लापता हो गई हैं. एक साथ पांच बच्चियों के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया था. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी थी और बच्चियों की तलाश के लिए विभिन्न जिलों तथा रेल पुलिस को अलर्ट जारी किया गया.

रेल एसपी के निर्देश पर चला सघन अभियान

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रेल एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर पटना रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. सघन तलाशी अभियान के दौरान पटना जंक्शन से सभी पांचों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

अलग-अलग ट्रेनों और बदले हुए रूट से पहुंचीं पटना

पटना जंक्शन जीआरपी के अनुसार, बच्चियों ने भागलपुर से निकलने के बाद अपना रूट बदल लिया था. वे अलग-अलग ट्रेनों के जरिए पटना पहुंची थीं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चियों ने घर क्यों छोड़ा और वे पटना किस उद्देश्य से आई थीं.

मानव तस्करी की आशंका नहीं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ और जांच में मामला मानव तस्करी से जुड़ा नहीं लग रहा है. हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है. इस संबंध में भागलपुर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का प्रण, इस काम से पहले नहीं लौटेंगे घर, आश्रम से चलाएंगे अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >