Patna News: बैंक और ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा, दो लाख का इनामी करमवीर गिरफ्तार

Patna News: बिहार एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र और रिलायंस ज्वेलरी शॉप लूटकांड के वांछित दो लाख रुपये के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी करमवीर उर्फ धर्मवीर उर्फ देशमुख को उसके तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया.

अनुज शर्मा/ Patna News: बैंक और ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले करमवीर के साथ रविश राय, बिट्टू कुमार और रणधीर कुमार उर्फ बबलू सिंह को भी दबोचा गया. चारों को समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से छापेमारी कर पकड़ा गया. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, लगभग छह सौ ग्राम सोने के जेवरात, उन्नीस हजार दो सौ रुपये नकद, दो चारपहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल तथा एक सौ बीस लीटर से अधिक शराब बरामद की है़.

लूट और डकैती के दर्जनों मामले हैं दर्ज

गिरफ्तार अपराधियों में करमवीर और रविश राय की भूमिका सात मई को समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई लूट तथा फरवरी 2024 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस ज्वेलरी शॉप लूटकांड में सक्रिय रही है. इनके खिलाफ समस्तीपुर, वैशाली तथा पश्चिम बंगाल के रानाघाट थाने में लूट और डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

खबर-2: दिल्ली व्यापारी से सोना लूटकांड में लाइनर गिरफ्तार

दिल्ली व्यापारी से बीते 7 मार्च को सोना लूट मामले में कोतवाली थाना की पुलिस ने लाइनर राहुल हर्षवर्धन को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ व पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर से आरोपित को पकड़ा है. मालूम हो कि इस मामले में पूर्व में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. मामले में लाइनर फरार चल रहा था. आरोपित मूल रूप से आरा के टाउन थाना क्षेत्र के जयदेव नगर रोड नंबर 8 का रहने वाला है. पिछले साल आरोपितों ने डाकबंगला पर दिनदहाड़े बेटे को गोली मारकर पिता से ढ़ाई किलो से अधिक का सोना लूट फरार हो गये थे.

खबर-3: लूट, हत्या, हथियार और नक्सली मामलों में अपराधी गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ ने 16 और 17 मई को राज्य के अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर लूट, हत्या, हथियार और नक्सली मामलों में वांछित कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने सभी मामलों में स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर छापेमारी की थी. सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. भोजपुर में अवैध हथियार खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और भोजपुर पुलिस ने आरा नगर थाना क्षेत्र से श्रवण कुमार व मनीष कुमार को गिरफ्तार किया.

Also Read: Motihari: मोतिहारी में पांच करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, धंधेबाजों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >