फुलवारी शरीफ में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम: बिहार-बंगाल का वांटेड डकैत दो साथियों संग गिरफ्तार

Patna News: बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने फुलवारी शरीफ इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डकैत सहित तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, ये तीनों फुलवारीशरीफ में किसी बड़ी हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट) बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की मुस्तैद टीम ने राजधानी के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक बड़े इनपुट पर छापेमारी कर अंतरराज्यीय डकैती गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीन कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल, एक कट्टा, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पटना में होने वाली एक बड़ी हत्या की वारदात को समय रहते टाल दिया गया है.

अपराधियों का बिहार से बंगाल तक फैला है नेटवर्क

पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे.

  • ओमप्रकाश प्रसाद उर्फ गुड्डू: मूल रूप से नालंदा जिले के सोहसराय का रहने वाला है. इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल और बिहार के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, डकैती के दौरान हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई संगीन मामले दर्ज हैं.
  • ओमकार नारायण सिंह उर्फ कल्लू: भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ का निवासी है. कल्लू के खिलाफ भी पश्चिम बंगाल और बिहार में दो बड़े आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.
  • मोहम्मद सोनू कुरैशी: यह फुलवारीशरीफ के नया टोला का ही स्थानीय निवासी है, जो इस गिरोह को लॉजिस्टिक्स और सेफ हाउस मुहैया करा रहा था.

अगर पुलिस 10 मिनट भी देर करती तो हो जाती बड़ी वारदात

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को खुफिया जानकारी मिली थी कि पश्चिम बंगाल और बिहार का कुख्यात डकैत ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू अपने साथियों के साथ फुलवारीशरीफ में किसी रसूखदार व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से एक गुप्त ठिकाने पर हथियार के साथ जुटा है.

सूचना मिलते ही एसटीएफ और फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने इलाके की सघन घेराबंदी कर दी. पुलिस ने अपराधियों को संभलने का मौका दिए बिना ही चारों तरफ से दबोच लिया. अधिकारियों का कहना है कि यदि पुलिस की टीम दबिश देने में थोड़ी भी देरी कर देती, तो ये शूटर वारदात को अंजाम देकर शहर से फरार हो जाते.

फुलवारी शरीफ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसटीएफ ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों गिरफ्तार आरोपियों को फुलवारीशरीफ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस ने अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नई प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस अब तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे फुलवारीशरीफ में किसकी सुपारी लेने आए थे और इस साजिश के पीछे मास्टरमाइंड कौन है.

Also Read: खान सर के दो लोगों को पुलिस ने उठाया, फायरिंग वाले वीडियो ने पलटा पूरा मामला? जांच में आया नया मोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >