पटना: आग लगने से 5 घर जलकर राख, पढ़िए फायर ब्रिगेड कर्मी पर स्थानीय लोग क्यों हुए आक्रोशित

पटना से सटे दानापुर में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए. फायरबिग्रेडकर्मी के समय पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोग काफी नाराज हो गए.

पटना से सटे दानापुर में मंगलवार की सुबह आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए. स्थानीय लोग आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड कर्मी को दिया, लेकिन वे सभी लोग घर के जलकर राख होने के बाद पहुंचे. इसको लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दानापुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज गंगहरा पंचायत के फुटानी बाजार स्थित हरिजनटोली में सुबह सात बजे सिपाही राम के घर में खाना बनाने के क्रम में आग लग गया.

पांच घर जलकर राख

इस आग पर काबू किया जाता, इससे पहले ही यह आग अनिल राम, सुनील राम, मिठु राम, करिमन राम समेत कई अन्य लोगों के घर को अपनी चपेट में ले लिया था. इसकी तत्काल फायर बिग्रेडकर्मी को सूचना दी गई. लेकिन उनके समय पर नहीं पहुंचने के कारण सभी घर जलकर राख हो गए. इसको लेकर फायर बिग्रेडकर्मी पर सब लोग काफी नाराज हो गए.


इधर, इसकी सूचना मिलने पर समाजसेवी शम्भू गोप ने प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को यथा संभव मदद किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >