पटना के 42 मोहल्लों में रविवार को चार घंटे बिजली गुल, पानी आपूर्ति भी होगी प्रभावित

Patna News: पटना में रविवार सुबह 5 बजे से 9 बजे तक गायघाट एवं कटरा ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण 42 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होगी और कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से अपनी पानी की टंकियां भरकर आवश्यक तैयारी कर लें.

Patna News: अनुपम कुमार की रिपोर्ट

पटना राजधानी पटना के लोगों को रविवार सुबह चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. गायघाट एवं कटरा ग्रिड की 220/132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान पटना के 42 मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी.

पानी की आपूर्ति पर भी पड़ेगा असर

बिजली आपूर्ति बाधित रहने का असर जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ेगा. बिजली नहीं रहने के कारण पंप हाउस संचालित नहीं हो सकेंगे, जिससे कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. जिन घरों में निजी बोरिंग की सुविधा है, वहां भी बिजली नहीं होने के कारण मोटर नहीं चल पाएगी.

लोगों को पहले से पानी संग्रह करने की सलाह

बिजली विभाग और जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे शनिवार रात या रविवार सुबह पहले से अपनी पानी की टंकियां भर लें. विशेष रूप से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि अधिकांश अपार्टमेंट की पानी की टंकियां सीमित क्षमता की होती हैं और चार घंटे तक की जरूरत पूरी करने में सक्षम नहीं होतीं. ऐसे में पानी की किल्लत से बचने के लिए पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी संग्रह कर लेना बेहतर होगा.

इन मोहल्लों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

मेंटेनेंस कार्य के दौरान गायघाट, राजाघाट, त्रिपोलिया, सुल्तानगंज, आलमगंज, गुड़ की मंडी, शेरशाह रोड, बड़ी पटन देवी, महाराजगंज, पश्चिम दरवाजा, सिटी चौक, मीना बाजार, महेशपुर, राजकीय कन्या विद्यालय क्षेत्र, सेल टैक्स कार्यालय क्षेत्र, पत्थर की मस्जिद, बिस्कोमान कॉलोनी, वाचस्पति नगर, जय महावीर कॉलोनी, संदलपुर, अजीमाबाद कॉलोनी, आदिवासी कॉलोनी, मछुआ टोली, सैदपुर, मुसल्लहपुर हाट, बाजार समिति, भिखना पहाड़ी, रामपुर नहर रोड, गुरहट्टा, नून का चौराहा, झाऊगंज, पादरी की हवेली, खाजेकलां, काली स्थान सिटी, स्टेशन रोड, पटना सिटी, कटरा, मालसलामी, मारूफगंज और मंगल तालाब समेत कुल 42 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

also read: राबड़ी देवी बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लो बंगला, पूर्व सीएम ने 10 सर्कुलर रोड वाला घर छोड़ने से किया इनकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >