गांधी सेतु से 18 वर्षीय युवक ने गंगा में लगाई छलांग, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

Patna News: पटना के महात्मा गांधी सेतु से हाजीपुर निवासी 18 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी है. परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है.

Patna News: पटना सिटी में उस समय हड़कंप मच गया जब महात्मा गांधी सेतु से एक युवक द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि हाजीपुर के जडुआ निवासी लगभग 18 वर्षीय आदित्य कुमार ने गांधी सेतु के पाया संख्या 43 के पास से गंगा में छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई.

SDRF की दो टीमें चला रही सर्च ऑपरेशन

गायघाट स्थित एसडीआरएफ के प्रभारी पवनेश कुमार ने बताया कि युवक के छलांग लगाने की सूचना के बाद तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. युवक की तलाश के लिए हाजीपुर और गायघाट की एसडीआरएफ टीम को लगाया गया है. दोनों टीमों द्वारा दो-दो नावों की मदद से गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटना के बाद गांधी सेतु और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस और राहत टीम लगातार नदी में युवक की तलाश कर रही है.

घर से निकला था खाना खाने के बहाने

घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी गायघाट पहुंचे. युवक के बड़े भाई अनिकेत ने बताया कि आदित्य कुमार इलेक्ट्रिक का काम सीखने जाता था. दोपहर वह काम से घर पर खाना खाने की बात कहकर निकला था और अपनी साइकिल लेकर चला गया. कुछ देर बाद गांधी सेतु से गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार किसी अनहोनी की आशंका से सदमे में है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

आलमगंज थाना पुलिस ने बताया कि युवक के शव की तलाश के लिए गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है. साथ ही पूरे मामले की जांच भी की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.

Also Read:छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >