बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश

Patna News: IGIMS में बड़ा ‘आयुष्मान घोटाला’, आयुष्मान मरीजों को बनाया ‘कैश पार्टी’ 45 लाख गबन का खुलासा. IGIMS Scam पटना के IGIMS में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के नाम पर करीब 45 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है. जांच के बाद संस्थान प्रशासन ने आउटसोर्सिंग कंपनी के चार कर्मचारियों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाना में केस दर्ज कराया है.

Patna News: बिहार सरकार राज्य के 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों में सोलर यूनिट लगाने की तैयारी में जुट गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है और अब सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.

घरों में सोलर प्लेट लगाने के लिए सरकार करेगी प्रोत्साहित

बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को अपने घरों पर सोलर प्लेट लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही . इससे लोगों की पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी और हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा.उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां सोलर पैनल लगाए गए हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए.

ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा के प्रचार पर जोर

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों को सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. साथ ही गांवों में सौर ऊर्जा की कार्यप्रणाली और इसके लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक करना जरूरी है.

कृषि क्षेत्र में भी बढ़ेगा सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक घरों को इस योजना से जोड़ा जाए. इसके अलावा कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा देने और खेती-किसानी में सौर ऊर्जा के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया गया.

ऊर्जा विभाग ने योजनाओं की दी जानकारी

बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, बीपीएल उपभोक्ताओं के सोलराइजेशन प्लान और जीविका दीदियों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. बैठक में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार भी मौजूद रहे.

ALSO READ: अंधेरे में डूबा महात्मा गांधी सेतु, खराब ट्रक से लगा लंबा जाम, डर के साये में सफर करते रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >