पटना में नए राशन कार्ड का इंतजार खत्म, 1.03 लाख आवेदन अपलोड, जानिए कब तक जारी होंगे कार्ड

Patna New Ration Card : पटना जिले में नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. 1.03 लाख पात्र लाभुकों के आवेदन अपलोड हो चुके हैं और ई-केवाईसी जारी है. माह के अंत तक कार्ड जारी करने की उम्मीद है, जिससे लाभार्थियों को पीडीएस के माध्यम से मुफ्त अनाज मिलना शुरू हो सकता है.

Patna New Ration Card : पटना जिले में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. जिले में पात्र पाये गये 1.03 लाख लाभुकों के आवेदन पोर्टल पर अपलोड किये जा चुके हैं. अब इन आवेदनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से चल रही है. अधिकारियों के अनुसार इसी माह के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर लाभुकों को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने की तैयारी है.

1.27 लाख आवेदन मिले, 1.18 लाख सही पाये गये

एडीएम आपूर्ति रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि जिले में नया राशन कार्ड बनाने के लिए कुल 1.27 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे. इन आवेदनों की जांच और सत्यापन के बाद 1.18 लाख आवेदन सही पाये गये. इनमें से 1.03 लाख पात्र लाभुकों के आवेदन पोर्टल पर अपलोड करने का काम पूरा हो चुका है.

बचे 15 हजार आवेदन इसी सप्ताह होंगे अपलोड

अभी करीब 15 हजार पात्र आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड किया जाना बाकी है. अधिकारियों के अनुसार इन आवेदनों को भी इसी सप्ताह पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य है. इसके बाद इन लाभुकों की भी आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

12 हजार आवेदनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी

नये राशन कार्ड के लिए जमा आवेदनों में करीब 12 हजार आवेदन ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए एसडीओ के लॉगिन में भेजे गये हैं. इन लाभुकों की ई-केवाईसी पूरी होने के बाद राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

3300 लाभुकों को मिल चुका है राशन कार्ड

सूत्रों के अनुसार ई-केवाईसी के लिए भेजे गये आवेदनों में से करीब 3300 लाभुकों को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका है. बाकी लाभुकों की ई-केवाईसी और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्ड जारी किये जायेंगे.

अगले महीने से मिल सकता है मुफ्त अनाज

जानकारों के अनुसार नये राशन कार्ड जारी होने के बाद लाभुक जन वितरण प्रणाली की दुकानों से मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ उठा सकेंगे. यदि तय समय के अनुसार प्रक्रिया पूरी होती है, तो अगले महीने से नये राशन कार्डधारियों को पीडीएस के माध्यम से मुफ्त अनाज मिलना शुरू हो सकता है.

महीने के अंत तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

एडीएम आपूर्ति ने बताया कि इस माह के अंत तक पोर्टल पर अपलोड आवेदनों की ई-केवाईसी पूरी कर पात्र लाभुकों को नया राशन कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे लंबे समय से राशन कार्ड का इंतजार कर रहे पात्र परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read : बिहार के 8 से 10 हजार छात्र नहीं भर सकेंगे इंटर की परीक्षा फॉर्म, 16 सितंबर है आखिरी तारीख, जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >