Patna New Mall: पटना को मिल रहा एक और शानदार मॉल, कश्मीर के पश्मीना शॉल से लेकर दार्जिलिंग की चाय तक, सब कुछ होगा बेहद खास

Patna New Mall: चुनावी साल में बिहार के लोगों को बड़ी-बड़ी सौगातें मिल रही है. ऐसे में पटनावासियों को एक और शानदार मॉल की सौगात मिलने वाली है. बता दें कि, जहां कचरे का अंबार था, वहां 2 एकड़ में मॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इसमें हर राज्य के लिए अलग-अलग सेक्शन बना होगा.

Patna New Mall: बिहार के लोगों को चुनावी साल में कई सारी सौगातें मिल रही है. ऐसे में राजधानी पटना की बात करें तो हाल में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन किया था. इस बीच पटनावासियों को एक और नए शानदार मॉल की सौगात मिलने वाली है. बता दें कि, राजधानी पटना में जिस जगह पर कभी कूड़े-कचरे का अंबार लगा रहता था. अब वहीं पर 2 एकड़ में नए मॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.

देश के सभी राज्यों के होंगे अलग-अलग सेक्शन

बता दें कि, इस मॉल को लेकर कई खास बातें कही जा रही है. दरअसल, इस मॉल में देश के सभी 28 राज्यों के लोकल और जीआई टैक वाले उत्पाद उपलब्ध होंगे. कश्मीर की फेमस पश्मीना शॉल से लेकर दार्जिलिंग की फेमस चाय के साथ-साथ और भी बेहद खास उत्पाद मौजूद रहेंगे. ऐसे में पटनावासियों को एक और बेहद शानदार मॉल की सौगात मिलने वाली है. लोगों के मनोरंजन से जुड़े भी कई चीजें मौजूद रहेगी.

जहां रहता था कूड़े का अंबार वहां बन रहा मॉल

दरअसल, पटना का घनी आबादी वाला इलाका पाटलिपुत्र पानी टंकी के पास कभी कूड़े-कचरे का अंबार लगा रहता था. यहां से आने-जाने वाले लोगों को दुर्गंध के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इस इलाके में जितने भी घर हैं, वहां के लोग खिड़की तक नहीं खोल पाते थे. बदबू के कारण उनका जीना दुभर था. जिसके कारण वहां के लोग कचरा हटाने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद पाटलिपुत्र पानी टंकी के पास से कचरे के अंबार को शिफ्ट कर दिया गया और उसी कचरे वाले जगह पर अब शानदार मॉल बनाया जा रहा है.

पटना नगर निगम ने दी एनओसी

वहीं, इस मामले में पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर की माने तो, इस इलाके में वर्षों से गार्बेज डंपिंग के लिए सेकेंडरी प्वाइंट था. यहां से बड़ी गाड़ियों से कचरा उठाकर रामचक बैरिया ले जाया जाता था. पटना नगर निगम का ट्रांसफर स्टेशन हर एक अंचल में प्रस्तावित है, जो अब यहां से हटकर दीघा में बनाया जा रहा है. इस जगह पर एकता मॉल प्रस्तावित है. दरअसल, पिछले दिनों नगर निगम की ओर से बैठक हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था. वहीं, जमीन के लिए एनओसी भी पटना नगर निगम की ओर से दे दी गई है. जिसके बाद अब निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है.

Also Read: Bihar News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >