पटना हॉस्टल कांड: तीन दिन में दूसरी बार NEET छात्रा के घर पहुंची CBI की टीम, परिजनों से घंटों की पूछताछ

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले की जांच कर रही CBI तीन दिनों में दूसरी बार जहानाबाद पहुंची. टीम ने परिजनों से घंटों पूछताछ की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा के भाई के मोबाइल फोन से जुड़े अहम सुरागों की जांच की जा रही है.

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले की जांच अब और तेज हो गई है. केंद्रीय जांच एजेंसी CBI महज तीन दिनों में दूसरी बार छात्रा के घर जहानाबाद पहुंची. इस बार टीम ने परिजनों से लंबी पूछताछ की.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के बाद मोबाइल बरामदगी के लिए छात्रा के भाई को अपने साथ मखदुमपुर बाजार ले गई. जिस दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग के लिए दिया गया था, वहां से मोबाइल बरामद की. उसके बाद सीबीआई की टीम छात्रा के भाई को अपने साथ लेकर वापस उसके पैतृक गांव पहुंची.

कड़ी सुरक्षा, मीडिया को नहीं मिली एंट्री

CBI की टीम जब गांव पहुंची तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गांव के आसपास पुलिस बल तैनात रहा. किसी भी मीडिया कर्मी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई. गांव में टीम की मौजूदगी से लोगों में चर्चा तेज हो गई. हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.

मोबाइल फोन बना जांच का अहम हिस्सा

सूत्रों के अनुसार, पिछले दौरे में CBI ने छात्रा के भाई से मोबाइल फोन मांगा था. उस समय मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया गया था. माना जा रहा है कि फोन से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं. इसी कड़ी में टीम दोबारा गांव पहुंची. इस बार मोबाइल और उससे जुड़े डाटा की जांच को प्राथमिकता दी गई. जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्य को खंगालना चाहती है.

आधिकारिक बयान नहीं

CBI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन लगातार गांव पहुंच रही टीम से साफ है कि एजेंसी मामले की हर कड़ी को जोड़ने में लगी है. 6 जनवरी को छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

Also Read: बिहार में इश्क बना जानलेवा, कार रोक प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >