पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा केस मामले पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- कोई अपराधी नहीं बचेगा

Patna NEET Chhatra Case: पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है. मामले में SIT अस्पतालों में जांच कर रही है. सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कोई अपराधी नहीं बचेगा.

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो (सोर्स- एक्स)

Patna NEET Chhatra Case: पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. रविवार को SIT (विशेष जांच टीम) एक्शन में नजर आई. टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची. यहां डॉक्टरों से लंबी पूछताछ की गई. छात्रा की मेडिकल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है. इलाज से जुड़े हर बिंदु की जांच हो रही है. इस मामले पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी बड़ा बया दिया है. उन्होंने कहा है कि कोई अपराधी नहीं बचेगा. उच्च स्तरीय टीम जांच कर रही है. DGP खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

इस मामले पर एएसपी अभिनव से पत्रकारों ने सवाल किया कि आपने जल्दबाजी में क्यों बयान दिया. इतनी जल्दी क्या थी? इस पर उन्होंने कुछ नहीं बोला. वे मीडिया से बचते नजर आए. अपनी गाड़ी छोड़ SDPO सचिवालय-1, डॉक्टर अन्नू की गाड़ी में बैठकर निकल गए.

SIT में कौन-कौन अधिकारी हैं शामिल?

SIT में ASP सदर अभिनव, SDPO सचिवालय-1, डॉक्टर अन्नू समेत कई अधिकारी शामिल हैं. अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से अलग-अलग सवाल पूछे जा रहे हैं. यह जानने की कोशिश हो रही है कि इलाज के दौरान क्या-क्या किया गया और किन परिस्थितियों में छात्रा की मौत हुई.

SIT की टीम सहज सर्जरी नर्सिंग होम भी पहुंची थी. यहां अस्पताल के डॉक्टरों और काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की गई. यह अस्पताल डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह का है. सहजानंद IMA के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. बताया गया है कि छात्रा का पहला इलाज इसी अस्पताल में हुआ था. बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर किया गया.

मामले में सियासत तेज

जांच के साथ-साथ इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सच को दबाने की कोशिश कर रही है.

रोहिणी ने पूछा- छात्रा को इंसाफ कब मिलेगा?

वहीं, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा है कि NEET की छात्रा दरिंदगी की शिकार हुई, उसे इंसाफ कब मिलेगा. उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ एक मौत का नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का है.

नीट छात्रा मामले पर रोहिणी का ट्वीट

मुकेश सहनी ने की CBI जांच की मांग

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने भी मामले में हस्तक्षेप किया है. उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की है. मुकेश सहनी ने कहा कि अगर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं, तो यह शासन और प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी है.

सांसद पप्पू यादव देर रात पहुंचे अस्पताल

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी अस्पताल पहुंचे. शनिवार देर रात वे प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल गए. वहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की. बाहर निकलकर उन्होंने बड़ा आरोप लगाया. पप्पू यादव ने कहा कि आरोपी मनीष रंजन देह व्यापार का रैकेट चलाता है. वह नेताओं और सफेदपोशों को लड़कियां सप्लाई करता है.

उन्होंने दावा किया कि इलाज के दौरान छात्रा होश में आई थी. इसके बावजूद उसे जबरन वेंटिलेटर पर डाल दिया गया. परिवार के सदस्यों को मनीष रंजन के गार्ड ने उलझाकर रखा. आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है. पप्पू यादव ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और CBI जांच की मांग दोहराई.

Also Read: न्याय से समृद्धि तक… 20 साल में 16 यात्राएं, क्या नीतीश कुमार का यही फॉर्मूला बिहार को बना देगा विकसित राज्य?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >