बिहार: दम तोड़ रहा पटना का मोइन-उल-हक स्टेडियम, जर्जर गैलरी में बैठ दर्शकों ने देखा रणजी मैच

सोशल मीडिया पर पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम की बदहाली वाला वीडियो वायरल हो रहा है. स्टेडियम का 45 सालों से रेनोवेशन नहीं हुआ है. जिसका नतीजा है कि स्टेडियम की हालत जर्जर है. मेन गेट वाले छोर की छत जर्जर है. गैलरी में पौधे उग आये हैं. जर्जर गैलरी में ही बैठकर दर्शकों को रणजी मैच का आनंद उठाना पड़ा.

बिहार क्रिकेट टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के एलिट ग्रुप में पहुंचा है. झारखंड से अलग होने के बाद पहली बार प्रदेश में रणजी एलिट ग्रुप का मैच हो रहा है. पहले मुकाबले में बिहार और मुंबई की टीम शुक्रवार को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में शुक्रवार को आमने-सामने हुई. वहीं इस मैच से पहले काफी बवाल भी मचा रहा. बता दें कि सोशल मीडिया पर पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम की बदहाली वाला वीडियो पूरे दिन वायरल होता रहा. स्टेडियम का 45 सालों से रेनोवेशन नहीं हुआ है. जिसका नतीजा है कि स्टेडियम की हालत जर्जर है. मेन गेट वाले छोर की छत जर्जर है. उस पर काफी संख्या में शुक्रवार को दर्शक बैठे हुए थे. खतरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने हटाया. स्टेडियम में कई जगहों पर खतरे का साइन बोर्ड लगा हुआ था. किसी प्रकार की अनहोनी की जवाबदेही बीसीए की नहीं होगी, लिखा बोर्ड लगा हुआ था. लोगों की बैठने की जगह पर कचरों का अंबार जमा था. लोग भी इसकी निंदा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >