Patna को मिलने वाला है एक और एलिवेटेड रोड, इस महीने से मीठापुर-महुली रूट पर दौड़ेंगी गाड़ियां

Patna: पटना के मीठापुर से महुली तक एलिवेटेड रोड और वहां से पुनपुन तक फोरलेन रोड बहुत जल्द चालू होने वाला है.

Patna: बिहार राज्य पथ निर्माण निगम (BSRDCL) के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि पटना के मीठापुर से महुली तक एलिवेटेड रोड और वहां से पुनपुन तक फोरलेन रोड 90 दिन में बनकर तैयार हो जायेगा. उन्होंने यह जानकरी मीठापुर-महुली और गोप घाट-दीदारगंज आरओबी के कार्यों के निरीक्षण करने के दौरान दी. यहां उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.

अधिकारियों को मिला निर्देश

बीएसआरडीसीएल के एमडी ने भूपतिपुर रैंप का भी निरीक्षण किया. भूपतिपुर में एक गोलंबर बनाया जायेगा. इसके बाद 400 मीटर फोरलेन सड़क के साथ 600 मीटर का रैंप का निर्माण किया जायेगा. यह रैंप पिलर नंबर-10 से जुड़ेगा. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनवरी के दूसरे हफ्ते तक बचे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके बनते ही भूपतिपुर से महुली तक एलिवेटेड रोड से जाने का रास्ता साफ हो जायेगा.

महुली से पुनपुन तक फोरलेन रोड पर फरवरी से दौड़ेंगी गाड़ियां

शीर्षत कपिल अशोक ने महुली के पास समाप्त होने वाले एलिवेटेड रोड से पुनपुन तक बनाने वाले फोरलेन रोड का निर्माण भी जनवरी के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया. इसकी लम्बाई करीब 2.2 किमी है. इसके बनने से भूपतिपुर से पुनपुन तक की बिना किसी परेशानी के यात्रा की जा सकेगी. इसके अलावा उन्होंने जेपी गंगा पथ परियोजना अंतर्गत नुरूद्दीन घाट से धर्मशाला घाट तक चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इसकी लंबाई 2.914 किमी है. शीर्षत कपिल अशोक ने गोप घाट से दीदारगंज आरओबी के बीच चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि फरवरी महीने के अंत तक यहां चल रहे काम को भी पूरा कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: PM Modi: ‘जिनको किसी ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी पूजता है’, जमुई में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >