Patna Metro Update: पटना के इस मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य 2 अप्रैल से होगा शुरू, ट्रैफिक डायवर्जन का निर्देश

Patna Metro Update: पटना मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. 15 अगस्त से पटना में मेट्रो के परिचालन का लक्ष्य रखा गया है. इसको लेकर समीक्षा बैठक की गई है. पटना के इस मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य 2 अप्रैल से शुरू करने का निर्देश दिया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Patna Metro Update: पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक की. इस बैठक में 30 से अधिक विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई. इस बैठक में डीएम ने विकास कार्यों में आ रहे तमाम बाधाओं को दूर किया. उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्यों में एसओपी के अनुसार सभी मापदंडों का अनुपालन करने और पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसडीओ और एसडीपीओ को इसकी मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. वहीं इस मीटिंग में पथ निर्माण के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर एबसेंट थे, जिसपर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंजीनियर की सैलरी रोक दी गई है. साथ ही उनसे शो कॉज मांगा गया है. 

मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर अपडेट

डीएम ने आगे मेट्रो परियोजना का अपडेट देते हुए कहा कि खेमनीचक मेट्रो स्टेशन पर दो अप्रैल से काम शुरू होगा. इसके लिए अधिकारियों को जीरो माइल पर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए ट्रैफिक प्लान के साथ प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. 

बिहटा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को बैठक में शामिल होने का निर्देश

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में बड़ी खगौल में आइओसीएल के पेट्रोल पंप को शिफ्ट करने के लिए पेट्रोल पंप के मालिक को चार दिन के अंदर नोटिस देने को कहा गया है. महादेव फुलारी में मार्ग रेखन में पड़ने वाली संरचना को शीघ्र हटाने और बकाश्त भूमि के शेष रकबा के रैयतीकरण के काम को दस दिनों के अंदर निबटारा करने का निर्देश दिया. बिहटा में एनडीआरएफ, इएसआइ अस्पताल, एसआइबी व पावर ग्रिड के बाउंड्री का मूल्यांकन का कार्य भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं से समन्वय कर करने के लिए कहा गया. मीटिंग में बिहटा एयरपोर्ट को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर से जोड़ने के लिए रोटरी का निर्माण शुरू करने की बात कही. प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग की अगली बैठक में बिहटा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को भी शामिल होने को कहा गया है.

ALSO READ: Love Affair: जिस खेत में बनाया संबंध, उसी खेत में प्रेमिका को दफनाया, कब्र से दिखा बाल और खुल गया पोल…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >