पटना मेट्रो: बेली रोड का 3 साल तक बंद रहेगा एक फ्लैंक, जाने कैसे जाएंगे इनकम टैक्स से Zoo

Patna Metro News: पटना मेट्रो निर्माण के कारण बेली रोड का एक फ्लैंक अगले तीन साल तक बंद रहेगा. इनकम टैक्स गोलंबर से चिड़ियाघर जाने वाले वाहनों के लिए नया ट्रैफिक रूट तय किया गया है. यात्रियों को अब वैकल्पिक मार्गों से होकर अपनी आवाजाही करनी होगी.

Patna Metro News: पटना में बेली रोड पर मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. इंकमटैक्स गोलंबर से चिड़ियाखाना तक एक फ्लैंक पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि दूसरे फ्लैंक से सीमित वाहनों का परिचालन होगा. 20 और 21 जून को इसका ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद नई व्यवस्था लागू होने की संभावना है.

मेट्रो निर्माण के कारण एक फ्लैंक बंद

बेली रोड के इंकमटैक्स गोलंबर, विकास भवन और चिड़ियाखाना के पास मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना है. इसी कारण इंकमटैक्स गोलंबर से चिड़ियाखाना जाने वाला एक फ्लैंक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. अब केवल एक ही फ्लैंक से वाहनों की आवाजाही होगी.

निजी वाहनों के लिए सीमित परिचालन व्यवस्था

नए ट्रैफिक प्लान के तहत इंकमटैक्स गोलंबर से दानापुर की ओर जाने वाले निजी वाहनों को ही इस फ्लैंक से गुजरने की अनुमति होगी. इसके अलावा सीमित संख्या में ही निजी वाहनों को इस मार्ग पर चलने की इजाजत दी जाएगी.

कमर्शियल वाहनों पर सख्ती और रूट डायवर्जन

इंकमटैक्स से विकास भवन और गोल्फ क्लब की ओर जाने वाले कमर्शियल वाहन जैसे टेंपो और ई-रिक्शा पर रोक लगा दी जाएगी. इन्हें वीरचंद पटेल पथ की ओर मोड़कर आर ब्लॉक, हार्डिंग रोड, पटेल गोलंबर, एयरपोर्ट और डुमरा चौकी के रास्ते बेली रोड में प्रवेश कराया जाएगा.

दानापुर और अन्य इलाकों के लिए नया रूट प्लान

दानापुर से आने वाले कमर्शियल वाहनों को जेपी गंगा पथ के रास्ते गांधी मैदान की ओर भेजा जाएगा. वहीं इंकमटैक्स गोलंबर की ओर आने वाले वाहनों को रूपसपुर नहर होते हुए जेपी गंगा पथ से गांधी मैदान की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था

शास्त्रीनगर थाना रोड से होकर राजवंशी नगर, पुनाइचक और अटल पथ जाने वाले वाहनों को अनुमति दी गई है. आशियाना से आने वाले वाहन दीघा-आशियाना रोड के जरिए राजीव नगर की ओर जा सकेंगे.

पटना मेट्रो निर्माण के कारण बेली रोड पर ट्रैफिक

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठकें और ट्रायल

ट्रैफिक पुलिस और संबंधित अधिकारियों की दो राउंड बैठक हो चुकी है. अब 20 और 21 जून को ट्रायल किया जाएगा ताकि नई व्यवस्था कितनी असरदार है. अगर ट्रायल सफल रहा तो 22 जून से नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया जाएगा.

ट्रैफिक एसपी का बयान और आगे की योजना

ट्रैफिक एसपी सतीश कुमार ने बताया कि कमर्शियल और निजी वाहनों के लिए रूट तय कर दिए गए हैं. इंकमटैक्स गोलंबर से चिड़ियाखाना जाने वाला फ्लैंक पूरी तरह बंद रहेगा और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. वहीं ऑटो संघ के अनुसार मेट्रो निर्माण कार्य करीब तीन साल तक चल सकता है.

ALSO READ: पटना में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मौसम विभाग का अलर्ट; बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >