पटना मेट्रो पर ब्रेक, 28 जनवरी को थमेगी रफ्तार, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह अपडेट

Patna Metro: पटना मेट्रो की सेवाएं 28 जनवरी को टेक्निकल कामों के कारण एक दिन के लिए बंद रहेंगी. पीएमआरसीएल ने यात्रियों से दूसरे साधन का उपयोग करने की अपील की है. 29 जनवरी से मेट्रो सेवा फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी.

Patna Metro: पटना मेट्रो की सेवाएं 28 जनवरी को एक दिन के लिए बंद रहेंगी. यह फैसला तकनीकी कामों को पूरा करने के लिए लिया गया है. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है.

मेट्रो प्रबंधन ने बताया कि परियोजना से जुड़े जरूरी तकनीकी सुधार और जांच कामों के चलते 28 जनवरी को यात्री सेवा रोक दी जाएगी. इस दिन मेट्रो ट्रेनों का संचालन आम लोगों के लिए नहीं होगा. सुरक्षा और बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

किस वजह से लिया गया फैसला

पीएमआरसीएल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रखा गया है, ताकि तकनीकी काम बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके. इन कार्यों के पूरा होने के बाद मेट्रो सेवा को और अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यात्रियों से क्या अपील

मेट्रो सेवा बंद रहने से यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए निगम ने खेद जताया है. साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे 28 जनवरी को यात्रा के लिए अन्य साधनों का उपयोग करें और मेट्रो प्रशासन का सहयोग करें.

मेट्रो प्रबंधन ने यह भी कहा है कि 29 जनवरी से पटना मेट्रो की सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी और यात्री पहले की तरह मेट्रो में सफर कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, 24 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण में तेज, प्लान तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >