Patna Metro: 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी मेट्रो, बस टर्मिनल से भूतनाथ की दूरी 25 से 30 मिनट में होगी पूरी

Patna Metro: पटना मेट्रो से जुड़ा बड़ा अपडेट है. यह ट्रेन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. बस टर्मिनल से भूतनाथ की दूरी फिलहाल 25 से 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी. शुरूआत में वॉकी-टॉकी के सहारे ही मेट्रो का परिचालन होगा. इसके लिए रेलवे से मंजूरी भी मिल गई है.

Patna Metro: पटना मेट्रो पर जल्द ही लोग सफर कर सकेंगे. जोर-शोर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है. इस बीच मेट्रो से जुड़ा बड़ा अपडेट है कि प्राथमिक कॉरिडोर के स्टेशनों पर पटना मेट्रो की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. 29 सितंबर को रेड लाइन के न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन के बीच मेट्रो चलाए जाने की संभावना है.

वॉकी-टॉकी के सहारे होगा परिचालन

इसके साथ ही निर्माण एजेंसी की ओर से रेड लाइन पर सिग्नल का कार्य अब तक पूरा नहीं किया जा सका है, जिसके कारण शुरूआत में वॉकी-टॉकी के सहारे ही ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. 29 सितंबर को पटना मेट्रो के उद्घाटन को लेकर कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति मिलने के बाद ही पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से डेट अनाउंस किया जाएगा.

दूसरे चरण की शुरूआत दिसंबर में

जानकारी के मुताबिक, दूसरे चरण में मेट्रो का परिचालन मलाही पकड़ी स्टेशन तक दिसंबर महीने में चलाने की संभावना है. मालूम हो, मेट्रो की बोगियों पर बिहार की कला, ज्ञान और संस्कृति की झलक दिखेगी. पटना मेट्रो के कोच पर पटना का गोलघर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, भगवान महावीर, मधुबनी पेंटिंग के साथ-साथ कई कला, ज्ञान और संस्कृति को दिखाया गया है.

300 यात्रियों की होगी क्षमता

पटना मेट्रो के एक कोच की क्षमता 300 यात्रियों की होगी. इसके अलावा न्यू पाटलिपुत्र टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए भूतनाथ तक 25 से 30 मिनट में मेट्रो दूरी तय की जा सकेगी. जानकारी के अनुसार, कॉरिडोर-टू में मेट्रो का आवागमन शुरू होने के बाद ही सिग्नल के सहारे मेट्रो का परिचालन होगा.

सिग्नल के सहारे चलने के बाद कम समय लगेगा

शुरूआत में वॉकी-टॉकी के सहारे मेट्रो के चलाए जाने के कारण इसकी रफ्तार औसत गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे से काफी कम रहेगी. इसी कारण दूरी तय करने में ज्यादा समय लग रहा है. हालांकि, जब सिग्नल के सहारे मेट्रो का आवागमन शुरू हो जाएगा, तो यह दूरी 10 से 15 मिनट में पूरी होगी. इस तरह से पटनावासी जल्द ही मेट्रो में अब सफर कर सकेंगे.

Also Read: ना Tired ना Retired, सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार ही होंगे अगले सीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >