Video: पहली बार पटना शहर में दौड़ी मेट्रो, होली बाद भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक चलेगी ट्रेन

Patna Metro: पटना में मेट्रो विस्तार की रफ्तार तेज हो गई है. पटना मेट्रो ने भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक नए सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू कर दिया है. तकनीकी जांच पूरी होने के बाद होली के बाद पांच स्टेशनों तक मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है.

Patna Metro: पटना में मेट्रो विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. गुरुवार को पटना मेट्रो ने पहली बार शहर के अंदर नए सेक्शन पर ट्रायल रन किया. भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक मेट्रो ट्रेन चलाई गई. ट्रायल के कारण आज आम यात्रियों के लिए सेवा बंद रखी गई.

2.75 किमी सेक्शन पर तकनीकी जांच

भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच की दूरी 2.75 किलोमीटर है. इस हिस्से पर अलग-अलग स्पीड में ट्रेन चलाई गई. ट्रैक की क्षमता परखी गई. ब्रेकिंग सिस्टम की जांच हुई. सिग्नलिंग नेटवर्क को टेस्ट किया गया. स्टेशनों के बीच तालमेल भी देखा गया. अधिकारी हर तकनीकी बिंदु को बारीकी से जांच रहे हैं.

अभी 3.45 किमी तक चल रही है मेट्रो

फिलहाल मेट्रो सेवा भूतनाथ से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 3.45 किमी में संचालित हो रही है. नए सेक्शन के जुड़ने के बाद कुल दूरी 6.2 किमी हो जाएगी. तब पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो दौड़ेगी. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

होली के बाद 5 स्टेशनों तक सेवा संभव

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम को 25 फरवरी को आना था. लेकिन कार्यक्रम टल गया. अब टीम मार्च में पटना पहुंचेगी. वह ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की जांच करेगी. यदि सब कुछ सही पाया गया, तो होली के बाद 5 स्टेशनों तक मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है.

खेमनीचक बनेगा इंटरचेंज हब

नए रूट पर पांच स्टेशन होंगे. इनमें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी शामिल हैं. खेमनीचक स्टेशन को इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां से कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 की सुविधा मिलेगी. इसी वजह से यहां निर्माण और तकनीकी समन्वय में ज्यादा समय लग रहा है.

दूसरे चरण में मीठापुर तक विस्तार

शहर में कुल 31.9 किमी मेट्रो लाइन बननी है. इस परियोजना पर 13,365 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. राज्य और केंद्र सरकार के साथ जायका से भी लोन लिया गया है. दूसरे चरण में खेमनीचक से मीठापुर तक मेट्रो चलेगी. इस रूट में जगनपुरा, रामकृष्णानगर और मीठापुर स्टेशन शामिल होंगे. फिलहाल इस सेक्शन में बिजली के खंभे लगाने का काम शुरू हो चुका है. जल्द ही ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी.

Also Read: बिहार में 28 फरवरी तक कराएं e-KYC नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम, इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >