Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले 5 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Rain Alert: पूर्णिया के मौसम इंडेक्स की मानें तो अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं. आने वाले 22 मई तक झमाझम बारिश के संकेत दिए गये हैं जबकि 23-24 मई को क्लाउडी मौसम की संभावना बतायी गयी है. मौसम विज्ञान केन्द्र ने इस बीच मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना भी बतायी है और लोगों को अगाह किया है.

Bihar Rain Alert: पूर्णिया में मौसम ने फिलहाल मिजाज बदल लिया है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी क्योंकि मौसम में अभी लगातार बदलाव हो रहा है. पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्णिया और आसपास के इलाकों में आगामी 23 मई तक बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. सोमवार 19 मई को भारी बारिश की संभावना बतायी गयी है. इस दौरान बारिश के साथ तेज़ हवा और गरज के भी आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है. इधर, रविवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 31.0 एवं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

कैसा रहा मौसम का हाल

बीते शुक्रवार की रात से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. हालांकि शनिवार को धूप निकली पर आसमान में बादल छाए रहे. रात में बारिश नहीं हुई पर रविवार को बादल बरस गये. वैसे, सुबह से धूप-छांव का खेल चल रहा था पर दोपहर होते ही मौसम का मिजाज बदल गया. बारिश के साथ तेज हवा का भी दौर रहा. हालांकि इससे अभी किसी नुकसान की खबर नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: 12 दिनों के भीतर करना होगा दाखिल खारिज मामले का निबटारा, नहीं तो विभाग CO पर करेगी कार्रवाई

मौसम के मिजाज ने बढ़ायी किसानों की चिन्ता

मौसम के इस मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम के इस बदलाव से अधिकांश मक्का एवं मूंग किसान ज्यादा परेशान हैं क्योंकि अभी भी बड़े पैमाने पर मक्का की तैयारी चल रही है तो मूंग भी फलन पर आ गया है. अगर हल्की बारिश भी होती है तो मक्का के किसानों को मक्का सुखाने में काफी परेशानी होगी और मूंग की फूल झड़ जाएंगे.

जब मूंग की फसल में फूल ही नहीं रहेंगे तो फलन भी प्रभावित होगा. किसानों की मानें तो कहीं मक्का काट कर सूखने के लिए खुले में छोड़ा गया है तो कहीं कटाई की जा रही है. दोनों ही स्थिति में बारिश से नुकसान हो सकता है. इधर, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए किसानों से कृषि उत्पाद सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 19 मई तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >