Patna Meteorological Centre Update: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में 3 जुलाई से 5 जुलाई तक बिहार के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है. इस दौरान अलग-अलग दिनों में कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवा और भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
3 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 जुलाई को सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
4 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 जुलाई को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा तथा कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. किशनगंज में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
5 जुलाई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
5 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 40 से 50 किमी प्रति घंटे तथा कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और भारी बारिश की संभावना है. अररिया, कटिहार, किशनगंज और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.
बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: CM सम्राट बोले- मंत्री-विधायक से लेकर अधिकारी तक को गड़बड़ करने पर छोड़ा नहीं जाता
