Bihar Weather Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जुलाई से 27 जुलाई तक बिहार के कई हिस्सों के लिए मौसम को लेकर नई चेतावनी जारी की है. इन तीन दिनों के दौरान अलग-अलग जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. पहले दो दिन दक्षिण और पश्चिम बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तीसरे दिन कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
25 जुलाई को इन 13 जिलों में येलो अलर्ट
25 जुलाई को दक्षिण और पश्चिम बिहार के 13 जिलों कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में येलो अलर्ट रहेगा.
इन जिलों में बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.
26 जुलाई को भी इन जिलों में रहेगा असर
26 जुलाई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन इलाकों में बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवा चल सकती है. उत्तर और पूर्वी बिहार के बाकी जिलों के लिए इस दिन कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
27 जुलाई को उत्तर बिहार में बढ़ेगा खतरा
27 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है. लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट, बाकी ग्रीन जोन में
27 जुलाई को अररिया और किशनगंज के साथ कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद और गया में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भी बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. पटना, नालंदा, भागलपुर, पूर्णिया समेत मध्य और पूर्वी बिहार के बाकी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे, जहां किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार पंचायत परिसीमन के लिए नई गाइडलाइन जारी, जानिए क्या-क्या बदलेगा
