पटना में गैस की किल्लत पर सड़क जाम, सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे लोग, बिहार के कई जिलों में हाहाकार

LPG Cylinder Crisis: बिहार में LPG गैस की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पटना में गैस एजेंसी बंद मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सिलेंडर लेकर सड़क जाम कर दिया. कई जिलों में एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन लग रही है, जबकि कहीं-कहीं अवैध रिफिलिंग के मामले भी सामने आए हैं.

LPG Cylinder Crisis: देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत का असर अब बिहार में भी साफ दिखाई देने लगा है. पटना में गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा कर दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों ने गैस सिलेंडर लेकर ही सड़क जाम कर दिया.

सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठे लोग, यातायात हुआ ठप

दरअसल, बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए एक एजेंसी पर पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लटका मिला. इससे नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोग अपने-अपने गैस सिलेंडर लेकर बीच सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया. कुछ ही देर में सड़क पर लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

पुलिस पहुंची मौके पर, समझाकर हटवाया जाम

सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और काफी देर तक बातचीत के बाद किसी तरह जाम हटवाया. लोगों का कहना था कि कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है, जिससे घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है.

किशनगंज में एजेंसी के बाहर 500 मीटर लंबी लाइन

गैस की कमी का असर सिर्फ पटना तक सीमित नहीं है. किशनगंज में भी गैस एजेंसी के बाहर करीब 500 मीटर लंबी लाइन देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि दो दिनों से गैस बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार सर्वर डाउन बता रहा है. ऐसे में उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है.

दरभंगा में सुबह 6 बजे से लाइन, मारामारी की नौबत

दरभंगा में भी हालात चिंताजनक हैं. वहां सुबह 6 बजे से ही लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं. सिलेंडर की कमी के कारण कई जगहों पर उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मारामारी की नौबत तक आ गई है.

मोतिहारी में अवैध रिफिलिंग करते दुकानदार गिरफ्तार

मोतिहारी में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है. उस पर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करने का आरोप है. छापेमारी के दौरान दुकान से 3 खाली सिलेंडर, 1 भरा सिलेंडर, 4 नोजल और 11 छोटे रेगुलेटर बरामद किए गए हैं.

खगड़िया में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर वितरण

खगड़िया में हालात को संभालने के लिए पुलिस की निगरानी में गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं. वहीं जमुई में लाइन में खड़ी महिलाओं का कहना है कि 8-8 घंटे इंतजार करने के बाद भी गैस नहीं मिल रही. इससे घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है.

गैस की कमी से बाजार में लकड़ी-कोयले की मांग बढ़ी

इधर गैस की कमी का असर बाजार पर भी दिखने लगा है. कई जगहों पर लोग मजबूरी में लकड़ी और कोयले की तरफ लौट रहे हैं. इसकी मांग अचानक बढ़ने से इनके दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं. वहीं इंडक्शन चूल्हे की कीमतें भी कई दुकानों में लगभग पांच गुना तक बढ़ गई हैं.

Also Read: मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >