जज से करीबी संबंध का झांसा देकर 1.34 करोड़ की ठगी, पटना से जुड़े गिरोह के तार

पटना की खुशबू पर जज से करीबी संबंध होने का दावा कर 1.34 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है. गाजियाबाद पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया है और अब उसकी तलाश तेज कर दी गई है. यूपी पुलिस जल्द ही पटना आ सकती है.

Cyber ​​fraudsters in Patna : जज से करीबी संबंध होने का झांसा देकर 1.34 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तार पटना से जुड़ गये हैं. इस मामले में पटना की रहने वाली खुशबू का नाम सामने आया है. उसकी तलाश में जल्द ही गाजियाबाद पुलिस पटना आ सकती है. इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है. साथ ही, खुशबू के संबंध में कुछ इनपुट भी बिहार पुलिस को दिये गये हैं. इसके आधार पर पटना में उसकी पहचान और तलाश तेज कर दी गयी है.

न्यायालय से मदद दिलाने का दिया भरोसा

गाजियाबाद के रहने वाले शीतल प्रसाद से साइबर बदमाशों ने पारिवारिक विवाद के मामले में न्यायालय से मदद दिलाने का आश्वासन देकर 1.34 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. बदमाशों ने फेसबुक के माध्यम से शीतल प्रसाद से संपर्क किया था. उन्होंने खुद को पुजारी बताते हुए जज से करीबी संबंध होने का दावा किया.

बेटे को जेल भेजने का दिखाया डर

बदमाशों ने शीतल प्रसाद को उनके बेटे को जेल भिजवाने का डर भी दिखाया. इसके बाद न्यायालय से मदद दिलाने और मामले को प्रभावित करने का भरोसा देकर अलग-अलग तरीके से उनसे रुपये की ठगी की गयी. ठगी का एहसास होने के बाद शीतल प्रसाद ने गाजियाबाद में प्राथमिकी दर्ज करायी.

एक आरोपित गिरफ्तार, पूछताछ में आया खुशबू का नाम

मामले की जांच के दौरान गाजियाबाद पुलिस ने चंदौली गांव के रहने वाले एक शातिर को चौबेपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को खुशबू के नाम की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, खुशबू पर गिरोह की मदद करने का आरोप है. उसके बैंक खाते में भी ठगी की रकम का एक हिस्सा भेजे जाने की जानकारी सामने आयी है.

बिहार पुलिस से संपर्क, पटना में तलाश

गाजियाबाद पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर बिहार पुलिस पटना में रहने वाली खुशबू की पहचान और तलाश में जुट गयी है. गाजियाबाद पुलिस भी मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जल्द पटना आ सकती है. पुलिस ठगी की रकम के लेन-देन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितिश सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >