कंकड़बाग में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, युवती को पिस्टल दिखाकर बदमाश फरार

Patna News: पटना के कंकड़बाग इलाके में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए. जिम जा रही एक युवती से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली. पीड़िता ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
कंकड़बाग थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर बदमाश ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार आरएमएस कॉलोनी निवासी आरोही कुमारी अपने घर से पैदल जिम जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली.

विरोध करने पर दिखाई पिस्टल

चेन छीनने के बाद जब आरोही ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, तब उसने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर उन पर तान दी और गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद युवती ने खुद को बचाने के लिए उसे छोड़ दिया. मौका मिलते ही दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. इस संबंध में कंकड़बाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

हथियार के इस्तेमाल से पुलिस का इनकार

कंकड़बाग पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह चेन स्नेचिंग का मामला है. पुलिस के अनुसार घटना में हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

ALSO READ: प्रभात खबर एक्सक्लूसिव: बिहार की बेटियों को गायब करनेवाले 3-लेवल के सिंडिकेट का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >