पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह के 9 शातिर गिरफ्तार, 9 स्मार्टफोन बरामद

पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले नौ शातिर चोरों को जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह रेकी कर मोबाइल, जेवरात और कीमती सामान चुराता था. चोरी के पैसों से नशा और जुआ खेलते थे आरोपी.

Patna Crime News : पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के नौ चोरी के टचस्क्रीन मोबाइल बरामद किए गए हैं. सभी को प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 के पश्चिमी छोर स्थित ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया.

पुलिस को देखते ही भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़े गए

रेल पुलिस की टीम प्लेटफॉर्म पर नियमित जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी नौ युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान वे स्टेशन पर आने का कोई वैध कारण नहीं बता सके. बरामद मोबाइल के संबंध में भी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए.

रेकी कर यात्रियों के मोबाइल और सामान पर करते थे हाथ साफ

जांच में पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी गिरोह बनाकर काम करते थे. स्टेशन पर भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी करने के बाद यात्रियों के मोबाइल, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे. चोरी के सामान को बेचकर मिलने वाले पैसे से नशा करने और जुआ खेलने की बात भी जांच में सामने आई है.

कई आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल कई आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं. जेल से बाहर आने के बाद वे दोबारा चोरी की घटनाओं में शामिल हो जाते थे. सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये आरोपी पकड़े गए

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलमगंज निवासी रामचंद्र कुमार और प्रमोद दास, फुलवारीशरीफ निवासी मो. रॉकी, शास्त्रीनगर निवासी रौनक कुमार, गांजीपुर निवासी मनीष भारती, पाटलिपुत्र निवासी साहिल कुमार, नालंदा निवासी अवधेश बिंद, अगमकुआं निवासी नारायण साह और विश्वास कुमार के रूप में हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >