पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने की आरती और खींची रथ की डोरी

Patna Jagannath Yatra: पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रथ की डोरी खींची. हजारों श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए.

Patna Jagannath Yatra: पटना में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे रास्ते हरे राम-हरे कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया.

CM सम्राट चौधरी ने की आरती

रथयात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान जगन्नाथ की विशेष आरती की. इसके बाद उन्होंने रथ के आगे की सड़क पर झाड़ू लगाई और रथ की डोरी खींचकर यात्रा की शुरुआत कराई. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी समेत कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर विराजे भगवान

भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले. रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

फूलों की वर्षा और रंगोली से सजा मार्ग

रथयात्रा मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया. जगह-जगह रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गईं. इन्हें तैयार करने के लिए पटना के अलावा देश के अन्य हिस्सों और विदेशों से भी कलाकार पहुंचे.

यात्रा के दौरान भगवान और श्रद्धालुओं पर लगातार पुष्पवर्षा की गई. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ पर हेलिकॉप्टर से भी फूल बरसाए गए, जिससे पूरा माहौल और भी दिव्य हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिनभर गूंजेगा भजन-कीर्तन

रथयात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक पूरे मार्ग और मंदिर परिसर में अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल होकर महाप्रभु के दर्शन कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं से की गई खास अपील

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के को-चेयरमैन रमन मनोहर दास और आदिकर्ता दास ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में रथयात्रा में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ की डोरी खींचना बेहद पुण्यदायी माना जाता है. इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Also Read: चेतना झांब और श्रुति श्री भाजपा में शामिल, बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी में सेंध



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >