Patna IMD: भीगते बिहार को फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया- कब खत्म होगा बारिश का दौर

Patna IMD: लगातार बारिश से परेशान बिहार में बाढ़ पीड़ितों को कब राहत मिलेगी पटना मौसम विभाग ने बताया. अपने ताजा अनुमान मौसम विभाग ने बताया कि किस जिलों में अधिक बारिश हुई और किस जिलों में कम बारिश हुई.

Patna IMD: बिहार के कई जिलों में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है. 16 जिलों की करीब 10 लाख से अधिक आबादी इससे बुरी तरह प्रभावित हुई है. राज्य की लगभग सभी प्रमुख नदियां उफान पर है. रोज तटबंध टूटने और घर बहने की खबर आ रही है. कई जिलों में अभी भी हाई अलर्ट जारी है. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में लोग जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इसी बीच खबर आई है कि बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा. पटना आईएमडी के मुताबिक बिहार से मॉनसून की विदाई 11 अक्टूबर को हो सकती है. इसके बाद लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. इसके बाद बिहार में ठंड का आगमन होगा.

लाखों लोग प्रभावित

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण 16 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 31 प्रखंडों में 152 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत लगभग 10 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है.

बढ़ रहा जलस्तर

लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा, कोसी, गंडक नदियों का जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है. भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है. जल संसाधन विभाग के मुताबिक, चार जिलों में सात स्थानों पर तटबंध टूटने की खबर है. बाढ़ से प्रभावित लोगों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद से सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है. एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की 15- 15 टीमों को तैनात किया गया है.

इसके अतिरिक्त वाराणसी एवं रांची से एनडीआरएफ की तीन – तीन टीमों को बुलाया गया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा 127 सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त 71 राहत शिविरों का भी संचालन किया जा रहा हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अब तक लगभग 30,600 पॉलीथीन शीट एवं लगभग 25,600 ड्राई राशन पैकेट का वितरण किया गया है. लोगो को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए और आवागमन को सुगम बनाने के लिए कुल 800 नावों का परिचालन कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Driving License पर बड़ा अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक नहीं रहने पर होगी कार्रवाई, जानें घर बैठे अपडेट करने का प्रोसेस

Bihar Teacher Salary: शिक्षकों के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, कल से नया नियम लागू, ऐसे बनेगी हाजिरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >