IIT पटना का बड़ा कमाल, देश के टॉप-10 इंजीनियरिंग संस्थानों में बनाई जगह, रैंकिंग में फिर लगाई छलांग

Patna News: IIRF Engineering रैंकिंग 2026 में IIT Patna ने देशभर में 9वां स्थान हासिल कर टॉप-10 में अपनी जगह मजबूत की है. पिछले वर्ष 10वें स्थान पर रहने वाले संस्थान ने इस बार एक पायदान ऊपर आकर अपनी शैक्षणिक और शोध क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है.

Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
IIRF (Indian Institutional Ranking Framework) इंडिया इंजीनियरिंग रैंकिंग 2026 में IIT पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 9वां स्थान हासिल किया है. पिछले वर्ष की तुलना में संस्थान ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए एक पायदान ऊपर जगह बनाई है. इस उपलब्धि से संस्थान के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है.

IIT पटना ने रैंकिंग में मारी बाजी

IIRF इंजीनियरिंग रैंकिंग 2026 में IIT पटना को देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों में 9वां स्थान मिला है. वर्ष 2025 में संस्थान 10वें स्थान पर था, जबकि इस बार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उसने एक स्थान की बढ़त हासिल की है.

शोध और नवाचार ने दिलाई बड़ी सफलता

संस्थान के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बेहतर शोध कार्य, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम रैंकिंग में देखने को मिला है.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर लगातार फोकस

प्रो. सिंह ने बताया कि IIT पटना लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक अनुसंधान और उद्योगों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है. इसी का असर राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में दिखाई दे रहा है.

आधुनिक लैब्स और शैक्षणिक माहौल बनी ताकत

संस्थान में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने, आधुनिक प्रयोगशालाओं के विकास और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इससे छात्रों और शोधार्थियों को नई संभावनाएं मिल रही हैं.

उपलब्धि से शिक्षकों और छात्रों में खुशी

IIT पटना की इस सफलता के बाद शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है. संस्थान अब आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज में Commerce & Science में नामांकन के लिए छात्राओं की उमड़ी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >