पटना में ट्रैफिक पुलिस को मिला नया ठिकाना, गांधी मैदान थाना भवन तैयार; अगले सप्ताह शुरू होगा संचालन

पटना में गांधी मैदान ट्रैफिक थाना भवन अब पूरी तरह तैयार हो चुका है. अगले सप्ताह हैंडओवर के बाद ट्रैफिक पुलिस नए, आधुनिक भवन से काम शुरू करेगी. यह कदम ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करेगा.

Gandhi Maidan New Traffic Police Bhawan : पटना के गांधी मैदान स्थित प्रेमचंद रंगशाला के बगल में बन रहा गांधी मैदान ट्रैफिक थाना भवन अब पूरी तरह तैयार हो गया है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस को नए भवन के हैंडओवर होने का इंतजार है. निर्माण एजेंसी की ओर से करीब एक सप्ताह के भीतर भवन को ट्रैफिक पुलिस के हवाले करने की बात कही गयी है. भवन हैंडओवर होते ही गांधी मैदान ट्रैफिक थाने का संचालन नए भवन से शुरू कर दिया जायेगा.

फिलहाल गांधी मैदान ट्रैफिक थाने का संचालन जेपी गंगा पथ स्थित गोलंबर के समीप बने ट्रैफिक पोस्ट से किया जा रहा है. सीमित जगह में थाना संचालन के कारण पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नए भवन में थाना शिफ्ट होने के बाद ट्रैफिक पुलिस को काम करने के लिए बेहतर और व्यवस्थित जगह मिलेगी. साथ ही लोगों को भी ट्रैफिक पुलिस से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी.

चार मंजिला भवन में पुलिसिंग की आधुनिक सुविधाएं

गांधी मैदान ट्रैफिक थाना का नया भवन भू-तल समेत कुल चार मंजिल का है. भवन को ट्रैफिक पुलिस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इसमें कार्यालय से लेकर पुलिसकर्मियों और आम लोगों के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

CCTV कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

भू-तल पर कार्यालय, हाजत और आम लोगों के बैठने के लिए जगह बनाई गई है. इसके अलावा थाना अध्यक्ष के लिए अलग कक्ष, सिरिस्ता कक्ष और अनुसंधान कक्ष की भी व्यवस्था की गयी है. भवन में CCTV कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था और गतिविधियों की निगरानी में पुलिस को मदद मिलेगी.

नए भवन में पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था भी की गयी है. इससे ड्यूटी पर तैनात जवानों को काफी सहूलियत होगी. एक ही परिसर में कार्यालय और आवासीय सुविधा होने से पुलिसकर्मियों को काम के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.

13 अगस्त को ट्रैफिक एसपी ने किया था निरीक्षण

नवनिर्मित ट्रैफिक थाना भवन का ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने 13 अगस्त को निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में चल रहे और बाकी बचे कार्यों का जायजा लिया था. उन्होंने निर्माण एजेंसी को शेष कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था. साथ ही भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा था.

अधिकारियों की ओर से लगातार भवन के काम को जल्द पूरा कर ट्रैफिक पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही थी. अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद केवल हैंडओवर की प्रक्रिया बाकी है.

हैंडओवर के बाद नए भवन से काम शुरू

ट्रैफिक एसपी सागर झा के अनुसार, निर्माण एजेंसी की ओर से अभी तक भवन को ट्रैफिक पुलिस को औपचारिक रूप से हैंडओवर नहीं किया गया है. एजेंसी ने करीब एक सप्ताह के भीतर भवन सौंपने की बात कही है. हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होते ही गांधी मैदान ट्रैफिक थाने का संचालन नए भवन से शुरू कर दिया जायेगा.

नया थाना भवन शुरू होने के बाद गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाली पुलिस टीम को काम करने के लिए बेहतर आधार मिलेगा.

लोहों को भी मिलेगी अधिक सुविधा

वाहन चालकों और आम लोगों को भी ट्रैफिक पुलिस से जुड़ी शिकायत, जानकारी और अन्य जरूरी काम के लिए अधिक व्यवस्थित सुविधा मिलने की उम्मीद है.

गांधी मैदान शहर का प्रमुख इलाका है और यहां रोजाना यहां ज्यादा संख्या में लोगों की आवाजाही होती है. ऐसे में ट्रैफिक थाना का आधुनिक और व्यवस्थित भवन तैयार होने से पुलिसिंग व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है. अब सभी की नजर भवन के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने और नए भवन से थाना संचालन शुरू होने पर है.

Also Read : अपराध नियंत्रण के लिए पटना में 25 जगहों पर खुलेंगे नए ओपी और टीओपी, पुलिस मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >