राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ऑफ द डेफ में पटना बना विजेता

बिहार बधिर क्रीडा परिषद द्वारा संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित 14वीं बिहार राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ऑफ द डेफ में बधिर खेल संघ ऑफ पटना विजेता बना.

पटना. बिहार बधिर क्रीडा परिषद द्वारा संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित 14वीं बिहार राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ऑफ द डेफ में बधिर खेल संघ ऑफ पटना विजेता बना. वहीं, प्रथम बिहार राज्य महिला टेनिस बॉल क्रिकेट में आशादीप की टीम चैंपियन बनी. विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि और बिहार बधिर क्रीडा परिषद के चेयरमैन श्याम रजक ने पुरस्कृत किया. बिहार बधिर क्रीडा परिषद के महासचिव मो अतहर अली ने बताया कि राहुल कुमार को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया. गौतम पाठक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार गौतम पाठक को मिला. बिहार राज्य महिला टेनिस बॉल क्रिकेट में वीमेंन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अनिमा कुमारी को दिया गया. जुली कुमारी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >