Patna DM: छठ से पहले पटना की सभी सड़कें होंगी चकाचक, नये निर्माण पर 30 से रोक

Patna DM: छठ पर्व को लेकर पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सड़कों की मरम्मत व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

Patna DM: छठ पर्व को लेकर घाट किनारे जानेवाले अशोक राजपथ, दीघा, पटना सिटी, गांधी मैदान सहित अन्य इलाके की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें पूजा शुरू होने से तीन दिन पहले चकाचक होंगी. सेक्टर पदाधिकारियों के द्वारा घाटों का निरीक्षण करने के बाद एप्रोच रोड को लेकर दी गयी रिपाेर्ट पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सड़कों की मरम्मत व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने निर्माण एजेंसियों को छठ पूजा प्रारंभ होने से तीन दिन पहले अशोक राजपथ, दीघा, पटना सिटी, गांधी मैदान एवं अन्य पथों पर गड्ढों की मरम्मत कर सभी सड़कों को मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर से छठ पूजा की समाप्ति तक कोई नया निर्माण कार्य नहीं होगा. किसी तरह का काम करने पर संबंधित एसडीओ, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष कार्रवाई करेंगे.

डीएम ने आदेश में क्या कहा

डीएम ने कहा कि पांच नवंबर को नहाय-खाय से छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो रहा है. सभी निर्माण एजेंसियों को छठ पूजा शुरू होने से तीन दिन पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने व यातायात में अवरोधों को दूर करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में सभी 21 सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के घाटों की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया गया. पदाधिकारियों ने निर्माण एजेंसियों द्वारा काम करने से एप्रोच रोड व अन्य जगहों पर आ रही समस्याओं के बारे में बताया.

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए समिति गठित

डीएम ने कहा कि जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ व अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एक बहु-सदस्यीय समिति बनायी गयी है. समिति में पटना सदर एसडीओ,ट्रैफिक डीएसपी, डीएसपी विधि-व्यवस्था,डीजीएम बीएसआरडीसीएल व पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक अभियंता शामिल हैं. समिति छठव्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी.

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि जहां पथ निर्माण विभाग या नमामि गंगे एवं अन्य एजेंसियों का कार्य हो रहा है. वहां संबंधित विभाग/संस्था का बोर्ड/बैनर लगा रहे ताकि पता चले कि किस विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है. बैठक में बुडको एमडी,ट्रैफिक एसपी,एडीएम विधि-व्यवस्था, डीटीओ, पटना सदर व पटना सिटी एसडीओ,डीजीएम बीएसआरडीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण निगम,गेल के प्रतिनिधि, पटना मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के परियोजना निदेशक,पटना नगर निगम के विभिन्न अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Bhumi Survey: अब जमीन सर्वे फाइनल होने तक दावा-आपत्ति के मिलेंगे तीन अवसर, सरकार का बड़ा फैसला

Gaya: धनतेरस पर गया में 10 करोड़ के बर्तन के कारोबार की उम्मीद, देखें स्टील-पीतल और तांबा का रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >