पटना में बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

Patna DM Action: पटना के दीघा में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में फर्जीवाड़ा करने पर एक डिलीवरी बॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सिलेंडर पहुंचाए बिना ही सप्लाई का मैसेज भेजने पर यह कार्रवाई हुई. डीएम ने कहा है कि गैस बांटने में कोई भी लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी.

Patna DM Action: पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी स्थित मेसर्स उत्सव गैस सेवा एजेंसी में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई थी. बुकिंग के बाद उन्हें उम्मीद थी कि कुछ दिनों के भीतर सिलेंडर घर तक पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उपभोक्ता का कहना है कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला, फिर भी उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें बताया गया कि सिलेंडर की डिलीवरी कर दी गई है. जब उन्होंने इस बारे में एजेंसी से जानकारी ली तो सही जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रशासन से की.

शिकायत के बाद एक्शन

शिकायत की जांच के बाद एजेंसी के डिलीवरी ब्वाय मुकेश के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पटना के डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और एक्टिव है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लापरवाही करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे

पटना डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, जमाखोरी या ज्यादा कीमत पर बेचने की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाए. दोषी एजेंसियों या संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी भी की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखना उनकी प्रायोरिटी है और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया में छलके मंत्री लेसी सिंह के आंसू, बोलीं-मुश्किल में कृष्ण की तरह ढाल बने CM नीतीश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >