बाहर SBI का बोर्ड, अंदर चल रही थी बाल-दाढ़ी कटाई, पटना का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल

Patna: पटना के दानापुर में एक पुराना SBI एटीएम सेंटर लोगों के लिए हैरानी का कारण बन गया. बाहर ATM का बोर्ड लगा था, लेकिन अंदर नाई की दुकान चल रही थी. लोग पैसे निकालने पहुंचते थे और सैलून देखकर लौट जाते थे. वीडियो वायरल होने के बाद बैंक ने बोर्ड हटाया.

Patna, संजय कुमार: पटना के दानापुर इलाके में एक पुराना SBI एटीएम सेंटर हेयर कटिंग और शेविंग कराने की दुकान बन गया था. बाहर से देखकर हर किसी को यही लगता था कि यहां बैंक का एटीएम चालू है, लेकिन अंदर जाते ही पूरा नजारा बदल जाता था.

बाहर SBI का बोर्ड, अंदर कुर्सी-शीशा और हेयर कटिंग का पूरा सेटअप

इस जगह पर पहले SBI का एटीएम चलता था. बाद में किसी वजह से बैंक ने मशीन हटा ली. बाहर लगा एटीएम बोर्ड और सेंटर का सेटअप जस का तस बना रहा. काफी समय तक यहां नया एटीएम नहीं लगाया गया. इसी बीच मकान मालिक ने इस जगह को किराए पर दे दिया.

इसके बाद एटीएम के अंदर सैलून शुरू हो गया. जहां पहले लोग पैसे निकालते थे, वहां अब कुर्सियां, शीशे, ट्रिमर, कैंची और हेयर डाई का सामान नजर आने लगा. यहां बाल कटाने, दाढ़ी बनवाने और हेयर कलर कराने का काम सामान्य रूप से चलने लगा.

पैसे निकालने पहुंचे लोग हो रहे थे परेशान

रोजाना कई लोग SBI का बोर्ड देखकर पैसे निकालने पहुंचते थे, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते थे. कई लोग बिना काम लौट जाते थे, जबकि कुछ लोग इस अजीब नजारे की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगे.

आसपास के लोग मजाक में इसे ऐसा एटीएम बताने लगे जहां कैश नहीं बल्कि हेयरकट मिलता है. जो लोग सैलून खोजते हुए आते थे, उनके लिए यह जगह काम की साबित हो रही थी.

मकान मालिक ने बताई पूरी कहानी

मकान मालिक एस. के. सिंह ने बताया कि बैंक की ओर से करीब 6 महीने तक किराया नहीं दिया गया था और एटीएम भी खराब पड़ा था. बाद में मशीन हटा ली गई. उन्होंने बताया कि लंबे समय तक SBI की तरफ से नया एटीएम लगाने को लेकर कोई साफ जवाब नहीं मिला. ऐसे में खाली जगह को किराए पर देकर वहां सैलून शुरू करा दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वीडियो वायरल होते ही SBI ने हटवाया बोर्ड

इस एटीएम सेंटर का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, SBI के अधिकारी एक्टिव हो गए. बैंक की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले बाहर लगा SBI ATM बोर्ड हटवाया गया ताकि लोग आगे भ्रमित न हों.

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे. लोगों का कहना है कि अगर एटीएम बंद था तो बोर्ड पहले ही हटा देना चाहिए था. बिना सूचना और बिना बोर्ड हटाए इस तरह जगह का इस्तेमाल आम लोगों को भ्रमित करने वाला था.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 12, 13 और 16 मई को खराब रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >