पटना: रिश्तेदार बनकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, चार मोबाइल व सिम कार्ड बरामद

पटना पुलिस ने रिश्तेदार बनकर लोगों से पैसे ठगने वाले साइबर अपराधी शुभम कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले चार मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं. पुलिस ने इस गिरोह के 43 शिकायतों और 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा किया है.

Patna News : पटना जिले में साइबर थाना पुलिस ने रिश्तेदार और दोस्त बनकर लोगों से रुपये ठगने वाले साइबर अपराधी शुभम कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी को जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर स्थित उसके घर से पकड़ा गया. उसके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले चार मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बीमारी का बहाना बनाकर मांगता था रुपये

पुलिस के अनुसार, शुभम अपने दो साथियों के साथ मिलकर लोगों को रिश्तेदार या दोस्त बनकर फोन करता था. वह माता-पिता की तबीयत खराब होने या अन्य आपात स्थिति का हवाला देकर 10 से 20 हजार रुपये की मांग करता था. कम राशि होने के कारण कई लोग बिना पुष्टि किए रुपये भेज देते थे और बाद में ठगी का पता चलता था.

शिकायतों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

साइबर थाना पुलिस को इस तरह की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन जक्कनपुर के पुरंदरपुर क्षेत्र में मिली. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है.

एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज हैं 43 शिकायतें

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर 43 शिकायतें दर्ज हैं. गिरोह पर 10 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के आरोप हैं. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nitish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >