दक्षिण भारत तक फैला था पटना के ठगों का जाल, 21 स्मार्टफोन और दर्जनों ATM कार्ड जब्त, 5 गिरफ्तार

Cyber Fraud: पटना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है. फ्लैट से चल रहे इस नेटवर्क से कई डिवाइस बरामद हुए हैं. पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मास्टरमाइंड अभी फरार है.

Cyber Fraud: पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवपुरी इलाके के बी. राय रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर 404 में कुछ अवैध काम चल रहा है. जब पुलिस की टीम ने वहां अचानक छापेमारी की, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई. एक साधारण से दिखने वाले फ्लैट को गिरोह ने अपना हाई-टेक कंट्रोल रूम बना रखा था. यहां से देश भर के लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगा जा रहा था.

क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सबूत बरामद किए हैं. जब्त किए गए सामानों में 21 महंगे स्मार्टफोन, 24 एक्टिव सिम कार्ड, कई एटीएम कार्ड, चेक बुक और दो हाई-स्पीड लैपटॉप शामिल हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह दक्षिण भारत के राज्यों को विशेष रूप से निशाना बना रहा था. लुभावने ऑफर्स के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेम में फंसाया जाता और फिर चालाकी से उनके बैंक खाते साफ कर दिए जाते थे.

सैलरी पर रखे गए थे हैकर्स

छापेमारी में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. ये औरंगाबाद, गया और रोहतास के रहने वाले हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन लड़कों को सैलरी पर रखा गया था. ठगी के काम के लिए इन्हें हर महीने 15000 से 30000 रुपये तक की सैलरी दी जाती थी. गिरफ्तार आरोपियों में शशांक शेखर, मनीष कुमार, सूर्यदीप राज, रिशु कुमार और सचिन कुमार शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि इस पूरे काले कारोबार का सरगना अंकित कुमार है. वह छापेमारी के दौरान चकमा देकर भागने में सफल रहा, इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अब इस गिरोह के बैंक खातों की कुंडली खंगाल रही है ताकि ठगी की कुल रकम का अंदाजा लगाया जा सके. पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार कई अन्य राज्यों और बड़े गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >