कॉल आया और बिछ गया जाल… दो लोग बने लाखों की ठगी का शिकार

Patna News: राजधानी में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में शातिरों ने निवेश का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसा लिया और लाखों रुपये की ठगी कर ली. दोनों पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
राजधानी पटना में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिसमें शातिरों ने लोगों को रेंटल इन्वेस्टमेंट और बैंक खाते से अवैध निकासी के जरिए कुल 2.58 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया. दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

रेंटल इन्वेस्टमेंट के नाम पर महिला से 2.58 लाख की ठगी

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की निवासी मनोरमा देवी को एक कंपनी के प्रतिनिधि ने फोन कर रेंटल इन्वेस्टमेंट योजना में निवेश का झांसा दिया. कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का बड़ा अधिकारी बताते हुए लगातार निवेश करवाया. कई महीनों तक निवेश करने के बाद जब पीड़िता ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो सभी प्रतिनिधियों के मोबाइल बंद हो गए. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई.

बिना ओटीपी के खाते से 1.32 लाख रुपये की निकासी

नौबतपुर निवासी संतोष कुमार के बैंक खाते से साइबर शातिरों ने 1.32 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित के अनुसार उन्होंने न तो किसी के साथ अपनी बैंक जानकारी साझा की और न ही उन्हें कोई ओटीपी प्राप्त हुआ, फिर भी खाते से पैसे गायब हो गए.

साइबर थाना पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार साइबर ठगों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है.

ALSO READ: सावधान! मोबाइल बना साइबर जाल, दो लोगों के खाते से लाखों रुपये उड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >