साइबर ठगी की जांच में हरियाणा पुलिस की पटना में छापेमारी, कई इलाकों में दबिश

Patna Cyber Crime News: हरियाणा में हुए साइबर ठगी मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा पुलिस की विशेष टीम ने पटना के कंकड़बाग और रामकृष्णानगर समेत कई इलाकों में छापेमारी की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई। पुलिस अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के लिंक की तलाश में जुटी है।

ठगी के तार खंगालने पहुंची विशेष टीम

Patna Cyber Crime News: (पटना से शुभम की रिपोर्ट) हरयाणा में दस लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी मामले की जांच के क्रम में हरियाणा पुलिस की विशेष टीम पटना पहुंची. देर रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे संदिग्ध इलाकों में हड़कंप मच गया.

कंकड़बाग और रामकृष्णानगर में कार्रवाई

जांच टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर सबसे पहले कंकड़बाग और बाइपास रोड के समीप संदिग्ध ठिकानों पर घेराबंदी की। इसके बाद टीम रामकृष्णानगर इलाके में पहुंची, जहां साइबर अपराधियों के छिपे होने की सूचना थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में हुई ठगी की बड़ी राशि पटना के विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाने के साक्ष्य मिले हैं.

संदिग्धों से पूछताछ, उपकरणों की जांच

देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इनका संबंध किसी अंतर्राज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह से है या नहीं. छापेमारी के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई.

ALSO READ: छपरा सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के लिए एसओपी लागू, तीन श्रेणियों में होगा मरीजों का इलाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >