केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर 12 लाख की हुई निकासी

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. एक निजी फर्म संचालक के मोबाइल में फर्जी ऐप इंस्टॉल कर खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए गए. ठगों ने अकाउंट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लगातार निकासी की। […]

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. एक निजी फर्म संचालक के मोबाइल में फर्जी ऐप इंस्टॉल कर खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए गए. ठगों ने अकाउंट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लगातार निकासी की। वहीं, एक अन्य मामले में ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

साइबर ठगों का नया तरीका, एपीके फाइल से बना रहे शिकार

पटना में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए लोगों को एपीके फाइल के जरिए निशाना बनाना शुरू कर दिया है. केवाईसी अपडेट के नाम पर कॉल कर मोबाइल फोन हैक किया जा रहा है और इसके बाद बैंक खातों से पैसे निकाले जा रहे हैं.

निजी फर्म संचालक के खाते से 12 लाख की ठगी

मामले में एक निजी फर्म संचालक धीरज कुमार के खाते से साइबर बदमाशों ने 12 लाख रुपये की निकासी कर ली. आरोपियों ने फोन कर उन्हें केवाईसी अपडेट कराने का झांसा दिया और इसी दौरान उनके मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल करा दी.

मोबाइल हैक कर खाते पर बनाया नियंत्रण

एपीके फाइल इंस्टॉल होते ही बदमाशों ने मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल कर लिया. इसके बाद उन्होंने दोबारा कॉल कर केवाईसी अपडेट और अकाउंट लिमिट बढ़ाने की बात कहकर पीड़ित को भ्रमित किया.

लिमिट बढ़ने का झांसा देकर की लगातार निकासी

साइबर ठगों ने पीड़ित को यह भरोसा दिलाया कि खाते से जो पैसा कट रहा है, वह केवल लिमिट बढ़ने के कारण दिख रहा है और सुरक्षित है. इसी बहाने आरोपियों ने खाते से लगातार बड़ी राशि निकाल ली.

बैंक से जानकारी मिलने पर खुला मामला, साइबर थाने में केस दर्ज

जब पीड़ित ने बैंक से संपर्क किया, तब अवैध निकासी का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

ट्रैफिक चालान के नाम पर भी भेजी जा रही फर्जी एपीके फाइल

इसी तरह बेऊर निवासी अनिकेत लाल को ट्रैफिक चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई. फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदारी कर ली गई.

ALSO READ: आज शाम पटना आयेंगे अमित शाह और नितिन नवीन, कल पहुंचेंगे पीएम मोदी, कैबिनेट विस्तार पर हलचल तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >