पटना में दो युवकों को पीट-पीटकर मार डाला, चोरी के आरोप में पकड़ा, फिर कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा

Patna Crime News: पटना में दो युवकों की गुरुवार सुबह पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आ रहा है. घटना दीघा थाना क्षेत्र के पॉलसन की बताई जा रही है. जहां ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग गोदाम में दो शख्स चोरी करने के लिए घुसे थे. पकड़े जाने पर कमरे में बंद कर दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई.

Patna Crime News: पटना में दो युवकों की गुरुवार सुबह पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आ रहा है. घटना दीघा थाना क्षेत्र के पॉलसन की बताई जा रही है. जहां ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग गोदाम में दो शख्स चोरी करने के लिए घुसे थे. इसकी भनक गोदाम मालिक और कर्मियों को लगी और उनलोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

जिसके बाद कमरे में बंद कर दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची दीघा पुलिस दोनों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले गई. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस द्वारा गोदाम मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मृतकों की पहचान दीघा इलाके में किराए पर रहने वाले राजेश्वर साह के बेटे रोहित साह और दीघा थाना इलाके के पटलीपुत्र निवासी उमेश राय के बेटे राकेश राय के रूप में की गई है. पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. मृतक राकेश राय की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. उसने बताया कि कल शाम 4 बजे दही-चुड़ा खाकर वह घर से निकले थे. गुरुवार सुबह पुलिस ने कहा कि राकेश को दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है. हमलोग वहां पहुंचे तो देखा कि वो मृत पड़े हुए हैं. राकेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.

Also Read: मुजफ्फरपुर में बड़ा कांड ! चिल्लाते रह गए बेबस पिता, घर के दरवाजे से बेटी को उठा ले गए बदमाश

पुलिस ने क्या कहा?

SDPO- 2 दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि 26 सितंबर की अहले सुबह 3 बजे के करीब डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि पॉलसन रोड स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग दुकान में चोरी करने घुसे दो चोरों को पकड़कर रूम में बंद कर रखा गया है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि पकड़े गए दोनों चोर की बेरहमी से पिटाई की गई है. दोनों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल भेजा गया. जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं इस मामले में गोदाम मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >