पटना में रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों का आरोप दोस्तों ने की हत्या

Patna Crime News: पटना जिला के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने एक युवक का शव परसा बाजार रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से बरामद किया है. युवक की पहचान रहिमपुर निवासी 25 वर्षीय जैकी यादव के रूप में हुई है.

Patna Crime News: पटना जिला के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने एक युवक का शव परसा बाजार रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से बरामद किया है. युवक की पहचान रहिमपुर निवासी 25 वर्षीय जैकी यादव के रूप में हुई है. जैकी रहीमपुर निवासी ललित प्रसाद के चार बेटे और एक बेटी में तीसरे नंबर पर था. जैकी 25 अगस्त को अपने दो दोस्तों के साथ निकला था उसके बाद वह घर नहीं लौटा.

परिवार वालों द्वारा उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस छानबीन कर ही रही थी इस बीच रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से बदबू आने पर शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया है.

दोस्तों ने हत्या कर मोबाइल से सिम निकालकर फेंका

पुलिस के मुताबिक दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया और मोबाइल से सिम निकाल कर उसे नष्ट कर दिया था. पुलिस फरार अन्य हत्या आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं मृतक के घर उसके शव के बरामद होने की जानकारी मिलते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया.

Also Read: भागलपुर में पुल से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी…

जैकी के पिता पेंटिंग का करते हैं काम

गांव के लोगों ने बताया कि जैकी के पिता ललित प्रसाद पेंटिंग का काम करते हैं. बेटा जैकी अभी कोई काम धाम नहीं करता था. परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि रहिमपुर निवासी जैकी के परिजनों ने थाना में अपने बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि उसका बेटा जैकी तीन दोस्तों के साथ पुनपुन गया था मगर वापस नहीं आया और ना ही उसका मोबाइल लग रहा है. यह घटना 25 अगस्त की है.

Also Read: पटना में दो युवकों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा पीएमसीएच रेफर…

घास काटने गए लोगों ने देखा शव

बताया जाता है कि सुबह-सुबह झाड़ी के पास घास काटने गए लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी. शव को देखने से ऐसा लगता है कि जिस दिन वह लापता हुआ उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी. शव से काफी दुर्गंध आ रही थी और सड़ गल गया था. पुलिस ने शव मिलने के बाद उसके एक दोस्त विक्की को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने क्या कहा ?

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार विक्की से पूछताछ में यह बात साफ हो गई है कि हत्या इन्हीं दोस्तों ने मिल कर करने के बाद शव को फेंक दिया था. हत्या के पीछे की वजह क्या है अभी तक परिवार वाले भी नहीं बता पा रहे हैं. प्रेम प्रसंग सहित हर तरह के पहलू पर पुलिस टीम तहकीकात कर रही है. घटनास्थल पर एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया.

 रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >