Patna Crime News: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को गोली मारकर सात लाख लूटे...

patna-crime-news पटना पुलिस ने जख्मी युवक की पहचान बहादुरपुर थाना के बाजार समिति निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार के रुप में की है.

Patna Crime News राजधानी पटना से सटे पटना सिटी में अपराधियों ने बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा के समीप वाहन शो रूम के पास एक प्राइवेट कंपनी कर्मी को गोली मारकर सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. गोली लगने से जख्मी युवक को पुलिस ने उपचार के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया है. जहां पर जख्मी की स्थिति स्थिर है.

जख्मी युवक प्राइवेट कंपनी काम करता है

डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जख्मी युवक प्राइवेट कंपनी के लिए रुपया संग्रह करने का कार्य किया करता था. जख्मी युवक की पहचान बहादुरपुर थाना के बाजार समिति निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार के रुप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दीपक अपनी बाइक से जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियार के बल पर रुपये से भरा बैग लूटने की कोशिश की.

विरोध करने पर मार दी गोली

दीपक ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जिससे वो गंभीर रुप से जख्मी हो गया. इसके बाद बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. आसपास के सीसीटी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >