पटना में नहीं थम रहीं अपराधिक घटनाएं, स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच…

Patna Crime News: 15 अगस्त को बेलगाम अपराधियों ने पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान स्कूटर मैकेनिक राजू के रूप में की गई है. जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है.

Patna Crime News: पंद्रह अगस्त को जब पूरा देश आजादी का महापर्व मना रहा था. तब बिहार के पटना में अपराधी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुरक्षा की चाक चौबंध पर इतनी बातें करते हैं, लेकिन राजधानी में हीं अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं. बेलगाम अपराधी आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में कल 15 अगस्त को बेलगाम अपराधियों ने पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई.

बता दें कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद के समीप 15 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को अपराधियों द्वारा स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में बड़ी दुर्घटना, नहर में गिरी असंतुलित कार, पांच लोगों की मौत, मौके पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी…

आसपास की खंगाली जा रही है सीसीटीवी

इस घटना की जानकारी जैसे हीं एएसपी शरद को मिली वे घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुटे. पुलिस ने जांच पड़ताल में घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाया और इलाके चाक चौबंध बढ़ा दी. पुलिस द्वारा आसपास की सीसीटीवी भी खंगाली जा रही ताकि कुछ सुराग मिल सके.

ये भी पढ़ें: बिहार के राज्यपाल की सुरक्षा में सेंध, पिता की जगह वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था बेटा, एसपी ने मामले पर लिया संज्ञान…

स्कूटर मैकेनिक का काम कर चला रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान स्कूटर मैकेनिक राजू के रूप में की गई है. जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक मृतक खाजेकला क्षेत्र का रहने वाला था तथा स्कूटर रिपेयर कर अपना परिवार चलाता था.

घटना से पटना वाले परेशान हैं क्योंकि सिर्फ दो दिन पहले एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉ एंड ऑर्डर पर अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं लेकिन राजधानी पटना में हीं अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा. पटना में अपराधी आए दिन घटना को अंजाम देते रहते हैं.

CBI ने 5 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया, क्या हिंसा के भी खुलेंगे राज?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >