पटना में कारोबारी पर फायरिंग, पेट में लगी गोली, घटना CCTV में कैद

Patna Crime: पटना में मंगलवार की रात अपराधियों ने एक कारोबारी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. कारोबारी गंभीर रूप से जख्मी हैं और उनका इलाज जारी है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसके साथ ही पुलिस छानबीन में जुटी है.

Patna Crime: पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके में कारोबारी पर फायरिंग की गई. शिवपुरी नाला के पास एक अपार्टमेंट में रहने वाले कारोबारी दिलीप कुमार सिंह (45 साल) को निशाना बनाया गया. दिलीप कुमार गाड़ी से उतर कर अपने 502 नंबर फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर पर ही दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग की. एक गोली उनके पेट में लगी और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

विधायक श्याम रजक भी पहुंचे अस्पताल

जख्मी दिलीप कुमार सिंह को इलाज के लिए रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया. शास्त्रीनगर थाने की पुलिस पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया. खोखा 7.65 एमएम पिस्टल की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद फुलवारी शरीफ विधायक श्याम रजक भी रूबन अस्पताल पहुंचे. दिलीप कुमार सिंह मूल रूप से सीवान के सरहरा के रहने वाले हैं.

पूरी घटना के बारे में जानकारी

पूरी घटना के बारे में बताया गया कि दिलीप कुमार सिंह की एमपी इंजीकॉन नाम से कंपनी है और वे गिट्टी, बालू और अन्य सामान की सप्लाई करते हैं. उनका ऑफिस बोरिंग रोड में है. वे हर रोज की तरह ऑफिस से काम निपटा कर मंगलवार की रात कार से अपार्टमेंट पहुंचे थे. इस दौरान वे लिफ्ट की ओर जाने के लिए सीढ़ी से बढ़ रहे थे. तभी पहले से छिपे दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल निकाल ली. दिलीप भागने लगे.

इसी दौरान बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग की, लेकिन गोली नहीं लगी. इसके बाद बदमाशों ने दूसरी गोली चलाई, जो पेट में लगी. बदमाशों से उनकी हाथापाई भी हुई. घटना को अंजाम देने के बाद बादमाश अपार्टमेंट से बाहर निकले और फरार हो गए. बदमाशों के जाने के बाद गार्ड और अन्य लोग जुट गए और फिर उन्हें इलाज के लिए रूबन अस्पताल ले जाया गया.

घटना सीसीटीवी में कैद

जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. बदमाशों की तस्वीर उसमें कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कारणों की जानकारी मिल सकती है.

Also Read: भागलपुर, जमालपुर और हावड़ा रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, देखिये रूट और टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >