गोपाल खेमका की हत्या के बाद अब पटना के दवा कारोबारी रहस्यमयी तरीके से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

Patna Crime: पटना के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद अब एक दवा कारोबारी के लापता होने की सूचना है. शनिवार को कारोबारी घर से नाराज होकर निकले थे. उसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं है. पुलिस जांच में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

Patna Crime: राजधानी पटना में बीते दिनों बिहार के टॉप कारोबारियों में शुमार गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसी बीच पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक दवा कारोबारी रहस्यमय ढंग से लापता बताये जा रहे हैं. लापता व्यवसायी की पहचान कृष्णा प्रसाद के रूप में की गई है. GM रोड में उनकी दो-तीन मेडिकल दुकानें चलती हैं. परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे कृष्णा प्रसाद स्कूटी से घर से निकले थे, लेकिन, अब तक वे घर नहीं लौटे. 24 घंटे से अधिक हो समय बीत चुका है. 

पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले 

लापता कारोबारी के दामाद गौतम बरनवाल ने बताया कि घर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था. इसी बीच कृष्णा प्रसाद की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई. गुस्से में वे अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर स्कूटी से बाहर निकल गए. रविवार तक घर नहीं लौटने पर कृष्णा प्रसाद के बेटे ने कदमकुआं थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. साथ ही यह भी दावा किया है  कि पुलिस ने आवेदन की रिसीविंग भी उन्हें नहीं दी.

परिजनों ने SSP और IG से लगाई गुहार 

परिजन पटना SSP और IG के पास भी मदद की गुहार लगाने पहुंचे. लेकिन, उनकी व्यस्तता के कारण मुलाकात नहीं हो पायी. कदमकुआं थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कारोबारी कृष्णा प्रसाद घर से गुस्सा होकर निकले थे. उनके बेटे के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इलाके के कई CCTV फुटेज खंगाले गए हैं. जिसमें कृष्णा प्रसाद कई जगहों पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लगातार छानबीन जारी है. परिजनों ने किसी तरह की अनहोनी की भी आशंका जताई है.

ALSO READ: Voter List Correction: वोटर लिस्ट से जुड़ी वो हर जानकारी जो बिहार के मतदाताओं को जाननी चाहिए, वरना पछताएंगे!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >