Patna Corona News: राजधानी पटना में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण का मामला, मिले 288 नये पॉजिटिव मरीज, 4 की मौत

पटना में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को जिले में 288 नये कोरोना मरीज सामने आये हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 46,359 हो गयी है.

पटना में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को जिले में 288 नये कोरोना मरीज सामने आये हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 46,359 हो गयी है.

जिले में कोरोना के पूर्व में आये मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं. जिले के 44,077 मरीज कोरोना से लड़ कर रिकवर हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 356 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं, जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1926 है.

पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती 42 वर्षीय मरीज विनय कुमार सिंह की शनिवार को मौत हो गयी. वे मुंगेर के रहने वाले थे. उन्हें पिछले दिनों गंभीर स्थिति में यहां भर्ती करवाया गया था. कोविड वार्ड में शनिवार शाम को कुल 24 मरीज भर्ती थे. यहां से एक मरीज कोरोना से लड़ कर शनिवार को ठीक भी हुआ जिसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

Also Read: कोरोना संक्रमित जीतन राम मांझी अचानक पहुंचे पटना AIIMS, डॉक्टरों ने दी एडमिट होने की सलाह,
पर मांझी लौट गए घर

पीएमसीएच में शनिवार को आरटीपीसीआर विधि से 1105 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें 17 पाॅजिटिव पाये गये. इनमें 10 पीएमसीएच के मरीज, चार मुंगेर और तीन सुपौल के सैंपल थे. यहां रैपिड एंटीजन किट से 100 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें से एक पॉजिटिव पाये गये.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >