पटना कॉलेज : 10 वर्षों के बाद कॉलेज की क्रिकेट टीम ने फाइनल में बनायी जगह

पटना विश्वविद्यालय में चल रही क्रिकेट की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में बुधवार को पटना कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय के बीच मुकाबला हुआ.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय में चल रही क्रिकेट की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में बुधवार को पटना कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय के बीच मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में पटना कॉलेज ने पहले बैटिंग करते हुए 140 रनों का लक्ष्य सामने वाली टीम को दिया. लेकिन सामने वाली टीम महज 128 रन पर ऑल आउट हो गयी और पटना कॉलेज 12 रनों से इस मुकाबला को जीतने में सफल रहा. मैच जीतने के बाद पूरी टीम ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया. सभी खिलाड़ियों को पटना कॉलेज परिवार ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >