पटना सिटी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, देर रात वारदात से इलाके में सनसनी, आरोपी की तलाश में पुलिस

पटना सिटी के मोगलपुरा में सोमवार देर रात 22 वर्षीय सूरज कुमार की चाकू से हत्या कर दी गई. पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव

पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित मोगलपुरा टिकिया टोली मोहल्ले में सोमवार की देर रात 22 वर्षीय सूरज कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हत्या का आरोप पड़ोसी युवक आकाश पर लगाया गया है. हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच, संदिग्धों से पूछताछ

सूचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस और डीएसपी शिव शंकर कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष विद्यानंद वर्मा ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >