पटना सिटी में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, चाची से बात करने के बाद फंदे से लटकी मिली

Patna City Girl Suicide : पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र स्थित महारानी कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जांच जारी है.

पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Patna City Girl Suicide:
पटना सिटी के बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवती ने फंदा से झूल कर जान दे दी है. फिलहाल ख़ुदकुशी की वजह स्पष्ट नही है. मामले में बाइपास थाना और एफएसएल की टीम ने छानबीन में जुटी हुई है.

Patna City Girl Suicide: फंदे से लटकी मिली 19 वर्षीय लड़की

बाइपास थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस को परिजनों से खुदकुशी की सूचना दी मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि मूलत वैशाली जिला के विदुपुर स्थित मुस्तफा गांव निवासी संजीत सौरव की 19 वर्षीय पुत्री स्वाति सौरभ है.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Patna News: पटना में परिवार के साथ रहकर करती थी पढ़ाई

जो परिवार के साथ किराये के मकान में रहती थी. परिवार के अनुसार वो पढ़ाई करती थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करा शनिवार को परिवार को सौंप दिया गया है. परिवार की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है.

Patna City News: आखिरी बार चाची से की बात

मामले मे छानबीन की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार की ओर लिखित मिलने और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर आगे कारवाई की जायेगी. चर्चा है कि युवती ने खुदकुशी से पहले बाजार गयी चाची से फोन पर बात की थी.

Also Read: पटना के दानापुर सदर बाजार में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >